itel p40+ की लिस्टिंग Amazon पर हुई लाइव, 7000mAh बैटरी के साथ जल्द लेगा एंट्री

itel p40+ स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट अमेजन इंडिया पर लाइव हो गई है। यह मोबाइल जल्द भारत में दस्तक देने वाला है। इस फोन में एआई पावर सेविंग फीचर सपोर्ट करने वाली 7000mAh की बैटरी मिलेगी।

Published By: ajay verma
Published: Jun 28, 2023, 01:43 PM (IST)

हाइलाइट

  • itel p40+ की माइक्रोसाइट अमेजन इंडिया पर लाइव हो गई है।
  • फोन की कीमत 9000 रुपये से कम होगी।
  • यूजर्स को अपकमिंग डिवाइस में 7000mAh की बैटरी मिलेगी।

स्मार्टफोन ब्रांड itel ने इस महीने Itel S23 डिवाइस को भारत में लॉन्च किया था। अब कंपनी भारतीय बाजार में अपना दूसरा डिवाइस itel p40+ उतराने वाली है। इस मोबाइल की माइक्रोसाइट शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन इंडिया (Amazon India) पर लाइव हो गई है, जिससे बैटरी और कीमत से जुड़ी जानकारी मिली है। और पढें: itel Power 451 फोन AI ENC सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च, बाहरी शोर में भी होगी क्लियर कॉलिंग

मिलेंगे ये शानदार फीचर

अमेजन इंडिया पर एक्टिव माइक्रोसाइट के अनुसार, itel p40+ स्मार्टफोन को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस मोबाइल में AI पावर सेविंग सपोर्ट करने वाली 7000mAh की बैटरी मिलेगी, जिसे 18W फास्ट चार्जिंग का साथ मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी फुल चार्ज होने पर 41 घंटे चलेगी। और पढें: मात्र 8999 में आ गया iPhone 17 Pro जैसा दिखने वाला फोन, मिलिट्री ग्रेड मिलेगी मजबूती

और पढें: मात्र 10,399 में लॉन्च हुआ iPhone 17 Pro जैसा दिखने वाला फोन, मिलेगी 5000mAh बैटरी

लीक्स की मानें, तो अपकमिंग स्मार्टफोन में 6.8 इंच का एचडी प्लस पंच होल डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसमें मिड रेंज के प्रोसेसर के साथ-साथ 4GB रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। इसके अलावा, फोन के कैमरे से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है।

कितनी होगी कीमत

आइटेल ने अभी तक itel p40+ की लॉन्च डेट और कीमत का ऐलान नहीं किया है, लेकिन अमेजन इंडिया पर लाइव माइक्रोसाइट में दावा किया जा रहा है कि इसे 9 हजार से कम कीमत में पेश किया जाएगा।

Itel S23 की डिटेल

बता दें कि आइटेल ने इस महीने की शुरुआत में Itel S23 स्मार्टफोन को भारत में पेश किया था। इस डिवाइस की कीमत 8,799 रुपये रखी गई है। इसे अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। फीचर पर नजर डालें, तो आइटेल एस 23 में 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और रेजलूशन 720 x 1600 पिक्सल है।

स्मूथ वर्किंग के लिए मोबाइल फोन में Octa Core Unisoc T606 चिपसेट दी गई है। साथ ही, हैंडसेट में 4GB+4GB यानी 8GB RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यह फोन लेटेस्ट ओएस पर काम करता है।

कैमरा और बैटरी

शानदार फोटोग्राफी के लिए आइटेल एस 23 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का मेन लेंस और एक AI सेंसर है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है।

इस मोबाइल की बैटरी 5000mAh की है, जिसे 10W फास्ट चार्जिंग की मदद से फटाफट चार्ज किया जा सकता है। वहीं, स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।