Infinix Hot 30 हुआ लॉन्च, MediaTek Helio G88 प्रोसेसर के साथ मिलेगा 50MP का कैमरा

Infinix Hot 30 स्मार्टफोन को थाईलैंड के इलेक्ट्रॉनिक बाजार में उतार दिया गया है। इस डिवाइस में लुक शानदार है। इसमें 50MP कैमरा से लेकर बढ़िया डिस्प्ले तक मिलता है।

Published By: ajay verma | Published: Mar 31, 2023, 08:31 PM (IST)

हाइलाइट

  • Infinix Hot 30 स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है।
  • इस डिवाइस में 50MP का कैमरा दिया गया है।
  • इससे पहले Infinix Hot 30i को भारत में पेश किया गया था।

स्मार्टफोन मेकर कंपनी इनफिनिक्स ने Infinix Hot 30 को थाईलैंड में लॉन्च कर दिया है। यह हॉट 30 लाइनअप का नया डिवाइस है। इसमें MediaTek Helio G88 प्रोसेसर के साथ वर्चुअल रैम की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही डिवाइस में 50MP का कैमरा मिलता है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस सप्ताह की शुरुआत में Hot 30i को इंडियन मार्केट में पेश किया था। और पढें: Infinix Smart 20 की पहली सेल आज, जानिए कीमत से लेकर ऑफर तक सबकुछ

ऐसे हैं Infinix Hot 30 के स्पेसिफिकेशन

  • FHD+ डिस्प्ले
  • MediaTek Helio G88 प्रोसेसर
  • 50MP कैमरा
  • 8MP सेल्फी कैमरा
  • 5,000mAh बैटरी
  • 33W फास्ट चार्जिंग
  • Android 13

इनफिनिक्स हॉट 30 स्मार्टफोन में सेंटर पंच-होल कटआउट है। इसमें 6.78 इंच की FHD+ स्क्रीन मिलती है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 500 निट्स और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसको Widevine L1 का सर्टिफिकेशन मिला है। इसके अतिरिक्त हैंडसेट के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है। वहीं, यह मोबाइल फोन एंड्रॉइड 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर काम करता है। और पढें: Infinix Smart 20 फोन 5200mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, गीले व ऑयली हाथों से भी चला सकेंगे स्क्रीन

कैमरा सेक्शन

कंपनी ने लेटेस्ट डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें पहला 50MP का मेन लेंस और दूसरा AI सेंसर है। जबकि सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा मिलता है। और पढें: 15,000 रुपए से कम में खरीदें ये 8 बेहतरीन Tablets, पढ़ाई और एंटरटेनमेंट दोनों के लिए बेस्ट

प्रोसेसर और बैटरी

पावर के लिए इनफिनिक्स हॉट 30 में MediaTek Helio G88 चिपसेट दी गई है। इसके साथ 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा, डिवाइस में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी मिलती है।

अन्य फीचर

अन्य फीचर्स की बात करें, तो Infinix Hot 30 में वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा, फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से वाई-फाई, NFC, जीपीएस, ब्लूटूथ, हेडफोन जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स मिलते हैं।

Infinix Hot 30 की कीमत

इनफिनिक्स हॉट 30 रेसिंग ब्लैक, सर्फिंग ग्रीन और सॉनिक व्हाइट कलर ऑप्शन में अवेलेबल है। हालांकि, इस फोन की कीमत का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। ऐसे में कयास लगाएं जा रहे हैं कि कंपनी जल्द इस मोबाइल फोन की कीमत की अनाउंसमेंट करेगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।