Honor X9b: लॉन्च से पहले फोन का कैमरा हुआ रिवील, कीमत भी हुई लीक

Honor X9b को लॉन्च होने में बहुत कम समय बचा है। इससे पहले ही फोन की कैमरा डिटेल सामने आ गई है। इससे पहले स्मार्टफोन के डिस्प्ले और बैटरी का पता चला था।

Published By: ajay verma | Published: Feb 09, 2024, 01:11 PM (IST)

हाइलाइट

  • Honor X9b अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाला है।
  • लॉन्चिंग से पहले फोन के कैमरा का पता चल गया है।
  • इससे पहले स्मार्टफोन के डिस्प्ले और बैटरी का पता चला था।

Honor X9b 15 फरवरी 2024 को भारत में लॉन्च होने वाला है। लॉन्चिंग से पहले स्मार्टफोन ब्रांड ने इस अपकमिंग फोन के डिस्प्ले, चिपसेट और बैटरी से जुड़ी डिटेल रिवील की थी। अब कंपनी ने नए डिवाइस में मिलने वाले कैमरे का खुलासा कर दिया है। हालांकि, अभी तक हॉनर एक्स9बी की कीमत या फिर उसकी सेल को लेकर किसी तरह का ऑफिशियल अपडेट अभी तक नहीं दिया गया है। और पढें: Honor X9b 5G फोन 108MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

मिलेगा 108MP का कैमरा

हॉनर इंडिया के मुताबिक, Honor X9b स्मार्टफोन में शानदार तस्वीरें क्लिक करने के लिए 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। कंपनी के सीईओ माधव सेठ (Madhav Sheth) का दावा है कि इसमें AI पावर्ड वाला मोशन सेंसिंग कैमरा लेंस मिलेगा, जो परफेक्ट पिक्चर कैप्चर करेगा। इसका डिजाइन Rolex वॉच से इंस्पायर्ड होगा। और पढें: Honor X9b फोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, मजबूत डिस्प्ले के साथ मारेगा धाकड़ एंट्री

पिछले दिनों आई रिपोर्ट्स की मानें, तो फोन के कैमरा सेटअप में 5MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है, लेकिन अभी तक सेल्फी कैमरे का पता नहीं चला है। और पढें: Honor X9B में बड़ी स्टोरेज के साथ मिलेगी 12GB रैम! लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट

ऐसे हैं स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स

अमेजन लिस्टिंग के अनुसार, हॉनर एक्स9बी में कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा। फास्ट वर्किंग के लिए मोबाइल फोन में Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर, वर्चुअल रैम, 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा फोन में 5800mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। यह डिवाइस Android 13 पर आधारित MagicOS 7.2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

कितनी होगी कीमत

अब तक सामने आई लीक्स और रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि हॉनर एक्स9बी स्मार्टफोन की कीमत 28 से 30 हजार रुपये की बीच होने की संभावना है। इसे दो कलर ऑप्शन मिडनाइट ब्लैक और सनशाइन ऑरेंज में ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके जरिए हॉनर भारत में सैमसंग, वीवो, रियलमी और ओप्पो जैसे ब्रांड को जबरदस्त टक्कर देगा।

HONOR 90

Honor X9b से पहले हॉनर 90 को लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इस फोन के साथ बाजार में एंट्री है। इसके फीचर्स की बात करें, तो इसमें 200MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो कि इसका टॉप सेलिंग प्वाइंट है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का कैमरा मिलता है। इसके अलावा मोबाइल फोन में कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है। इसकी कीमत 27,750 रुपये है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।