Honor जल्द लेकर आ रहा नया फोन, Snapdragon 4 Gen 2 के साथ मिलेगी 5200mAh की जंबो बैटरी

Honor X7c 5G फोन Amazon India पर लिस्ट हो गया है। इससे फोन की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। साथ ही, स्मार्टफोन में मिलने वाले स्पेसिफिकेशन का भी पता चला है।

Published By: ajay verma | Published: Aug 12, 2025, 09:45 AM (IST)

Honor X7c 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। इस स्मार्टफोन को जल्द भारतीय बाजार में उतारा जाने वाला है। इसका टीजर भी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Amazon India पर लाइव हो गया है। इस लिस्टिंग से फोन में मिलने वाले कुछ फीचर्स रिवील हो गए हैं। हालांकि, अभी तक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। आपको बा दें कि हॉनर के इस मोबाइल फोन को भारत से पहले कई देशों में पेश किया जा चुका है। इसकी कीमत मिड रेंज में रखी गई है। और पढें: Honor ला रहा दो धाकड़ फोन, iPhone 17 Pro Max जैसे डिजाइन के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स!

मिलेंगे ये स्पेसिपिकेशन

अमेजन की लिस्टिंग के अनुसार, Honor X7c 5G को इस महीने के अंत तक भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसको 5-स्टार ड्रॉप रसिस्टेंट प्रोटेक्शन मिला है। यानी कि इसकी बॉडी बहुत मजबूत है और यह गिरने पर भी नहीं टूटेगी। और पढें: Honor X80i के लॉन्च से पहले फीचर्स हुए लीक, TENAA लिस्टिंग में आया सामने

इस स्मार्टफोन में 8GB रैम, वर्चुअल रैम और 256GB स्टोरेज दी जाएगी। इसमें 300 प्रतिशत हाई-वॉल्यूम मोड मिलेगा। क्लियर फोटो क्लिक करने के लिए हैंडसेट में 50MP का कैमरा दिया जाएगा। वहीं, यह फोन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। और पढें: लॉन्च से पहले ही छाया Honor Magic V6, MWC से पहले दिखी लगभग बिना क्रीज वाली डिस्प्ले

बैटरी और अन्य डिटेल

Honor का यह अपकमिंग स्मार्टफोन 5200mAh की बड़ी बैटरी से लैस होगा। इसको 35W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। इसके साथ Honor Magic Capsule फीचर भी मिलेगा, जो iPhone के Dynamic Island फंक्शन की तरह काम करता है।

कितनी हो सकती है कीमत

हॉनर ने फिलहाल अपने अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ी कोई डिटेल नहीं दी है, लेकिन लीक्स में कहा जा रहा है कि इस फोन की कीमत 15 से 20 हजार के बीच रखी जाने की उम्मीद है। यह ग्राहकों के लिए व्हाइट और ग्रीन कलर में उपलब्ध होगा।

Honor X9c 5G की डिटेल

बता दें कि हॉनर ने पिछले महीने यानी जुलाई में Honor X9c को भारत में लॉन्च किया था। इस 5जी स्मार्टफोन की कीमत 21,999 रुपये रखी गई है। इस हैंडसेट में 6.78 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। बढ़िया फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 108MP का कैमरा दिया गया है। इसमें Snapdragon 6 Gen 1 और 66W फास्ट चार्जिंग वाली 6600mAh बैटरी मिलती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।