Honor ला रहा iPhone 17 Pro जैसा दिखने वाला फोन! पावरफुल चिप के साथ मिलेगी 10,080mAh की बैटरी

Honor Power 2 को लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। इस बीच फोन के अहम स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। इससे पहले डिवाइस का डिजाइन सामने आया था।

Published By: ajay verma | Published: Dec 27, 2025, 03:40 PM (IST)

और पढें: Acer Iconia iM11 5G टैबलेट 11.45 इंच स्क्रीन और 7400mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Honor का अपकमिंग स्मार्टफोन Honor Power 2 पिछले कई दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। इस फोन की हाल ही में इमेज लीक हुई। इससे फोन का डिजाइन रिवील हुआ। अब टिप्स्टर ने पावर 2 के मुख्य स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक कर दिए गए हैं। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक फोन की आधिकारिक लॉन्चिंग, कीमत या फीचर को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है। और पढें: Honor ला रहा दो धाकड़ फोन, iPhone 17 Pro Max जैसे डिजाइन के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स!

ऐसे हो सकते हैं स्पेसिफिकेशन

गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, Honor Power 2 को 6.79 इंच के फ्लैट LTPS डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है। इसका रेजलूशन 1.5के और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। इसकी ब्राइटनेस 8000 निट्स होगी। इस फोन में MediaTek Dimensity 8500 Elite चिपसेट दी जाने की संभावना है। और पढें: Honor X80i के लॉन्च से पहले फीचर्स हुए लीक, TENAA लिस्टिंग में आया सामने

फोटो क्लिक करने और वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए अपकमिंग स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50MP का मेन लेंस और 5MP का सेकेंडरी सेंसर होगा। सेल्फी के लिए 16एमपी का कैमरा मिलेगा।

बैटरी

इस स्मार्टफोन में 10,080mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसे 80 वॉट के एडेप्टर से चार्ज किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में अन्य फोन्स की तरह वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, एनएफसी और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स मिलेंगे।

कैसा है डिजाइन ?

लीक इमेज को देखने से पता चला कि फोन इस साल लॉन्च हुए iPhone 17 Pro के जैसा दिखता है। इस डिवाइस के कलर भी आईफोन जैसे हैं। रियर पैनल में मौजूद कैमरा सेटअप भी आईफोन के समान है।

Credit-Gizmochina

कब होगा लॉन्च ?

जैसा कि हमने आपको शुरुआत में बताया कि कंपनी ने हॉनर पावर 2 की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक्स में कहा जा रहा है कि इस फोन को नए साल के शुरू में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत मिड रेंज में रखी जा सकती है। इसके आने से ग्लोबल बाजार में शाओमी, वीवो, ओप्पो और सैमसंग जैसी कंपनियों के फोन्स को जोरदार टक्कर मिलेगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।