ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले Google Pixel Fold और Pixel 7a के फीचर्स रिवील, जानें कीमत और अन्य खूबियां

गूगल जल्द ही इन गर्मियों में दो नए प्रोडक्ट को लॉन्च कर सकता है। इनके नाम Google Pixel Fold और Pixel 7a Storage होंगे। इनकी लॉन्च डेट और सेल डेट का ऐलान किया है।

Published By: Rohit Kumar | Published: Mar 15, 2023, 11:40 AM (IST) | Edited: Mar 15, 2023, 11:41 AM (IST)

हाइलाइट

  • Google इस साल अपना फोल्ड फोन लॉन्च कर सकता है।
  • गूगल के फोल्ड का नाम Google Pixel Fold हो सकता है।
  • गूगल के अपकमिंग फोन Pixel 7a की भी जानकारी सामने आई।

Google को लेकर कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है कि कंपनी अपना पहला फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग बना रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया है कि गूगल के फोल्ड फोन का नाम Google Pixel Fold हो सकता है। इसके अलावा इस साल आयोजित होने वाले Google I/O 2023 developers conference के दौरान कई प्रोडक्ट को पेश किया जा सकता है। और पढें: Google लेकर आया Dreambeans ऐप, आपके अहम पलों को देगा कहानी का रूप

Winfuture.de द्वारा शेयर की गई रिपोर्ट्स में दावा किया है कि Google Pixel Fold की सेल जून में शुरू होगी। रिपोर्ट्स में कलर और स्टोरेज वेरिएंट के बारे में भी जानकारी शेयर की है। इसके अलावा बैक पैनल अन्य फोल्ड स्मार्टफोन से अलग और आकर्षक होगा। और पढें: Google का नया AI फीचर करेगा फर्जी कॉल की पहचान, डीपफेक स्कैम से यूजर्स को मिलेगी बड़ी सुरक्षा

स्टोरेज और कीमत का खुलासा

इस लीक्स रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन 256 GB इंटरनल स्टोरेज में पेश किया जा सकता है और इसकी कीमत करीब 1,700 यूरो (लगभग 1,50,537 रुपये) हो सकती है। अपकमिंग फोल्ड स्मार्टफोन को दो शेड्स में उपलब्ध कराया जा सकता है, जो Carbon और Porcelain कलर होंगे। वहीं, कंपनी इसे तीन कलर वेरिएंट में पेश कर सकती है। और पढें: Google Drive में आया शानदार अपडेट, अब मिलेंगे ये फीचर्स और फायदें

टिप्स्टर ने भी शेयर की जानकारी

जाने-माने टिप्स्टर Weinbach ने गूगल फोल्ड को लेकर जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया है कि यह डिवाइस 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है, जबकि Winfuture.de की रिपोर्ट में बताया है कि इसमें 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगी।

Google Pixel 7a के लीक्स स्पेसिफिकेशन

Pixel 7a को लेकर भी जानकारी सामने आई है। इस फोन में 128 GB इंटरनल स्टोरेज और ये वेरिएंट सिर्फ यूरोप में मिलेगा। इस हैंडसेट को तीन कलर वेरिएंट में पेश किया जा सकता है, जो Arctic Blue, Carbon, और Cotton कलर हैं। इसके अलावा चौथा कलर वेरिएंट Jade होगा।

Google Pixel 7a की सेल और कीमत

Google Pixel 7a को लेकर डीलर के पास जानकारी सामने आई है कि इसकी बिक्री जून में शुरू होगी। साथ ही इसकी कीमत लगभग 500 यूरो (करीब 44,282 रुपये) हो सकती है। इस फोन की ऑफिशियली लॉन्चिंग मई में की जा सकती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।