Asus ROG Phone 8 गेमिंग फोन में मिलेगा सबसे तगड़ा प्रोसेसर, जल्द होगा लॉन्च

ASUS ROG Phone 8 को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। आसुस का यह गेमिंग फोन जल्द ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में Qualcomm का सबसे तगड़ा प्रोसेसर मिलेगा।

Published By: harshit harsh | Published: Nov 01, 2023, 09:14 PM (IST) | Edited: Nov 01, 2023, 09:13 PM (IST)

हाइलाइट

  • ASUS का नया गेमिंग फोन जल्द लॉन्च होगा।
  • इसके प्रोसेसर की डिटेल सामने आई है।
  • यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 के साथ आएगा।

ASUS ROG Phone 8 Series को जल्द ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की लॉन्च टाइमलाइन के बारे में कंपनी ने कोई आधिकारिक डिटेल शेयर नहीं की है। हालांकि कंपनी ने इस सीरीज के प्रोसेसर का खुलासा कर दिया है। यह फोन इस साल आई ROG Phone 7 Series की अपग्रेड वेरिएंट होगी। इस सीरीज में कंपनी ने दो मॉडल्स- ROG Phone 7 और ROG Phone 7 Ultimate पेश किया था। ये दोनों फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुए थे। ASUS की इस स्मार्टफोन सीरीज को हाल ही में Geekbanch सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है, जहां फोन के कुछ फीचर्स भी सामने आए हैं। और पढें: Asus ROG Phone 8 Series की सेल शुरू, पाएं 7500 तक की छूट

आसुस के इस गेमिंग फोन के बारे में चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर डिटेल शेयर की गई है, जिसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर की जानकारी मिली है। क्वालकॉम के इस सबसे तगड़े प्रोसेसर को हाल ही में लॉन्च किया गया है, जो पिछले साल आए प्रोसेसर के मुकाबले 30 प्रतिशत बेहतर परफॉर्मेंस देगा। इसमें 25 प्रतिशत बेहतर GPU परफॉर्मेंस और 20 प्रतिशत बेहतर बैटरी परफॉर्मेंस मिलेगा। इस स्मार्टफोन सीरीज के ROG Phone 8 Ultimate को मॉडल नंबर ASUS_AI2401_A के नाम से देखा गया है। और पढें: Asus ROG Phone 8 और Phone 8 Pro से उठा पर्दा, मिलेंगे दमदार फीचर्स

ASUS ROG Phone 8 Ultimate में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। इस फोन में Android 14 पर बेस्ड कस्टमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। फोन में 16GB RAM भी मिल सकता है। इसके अलावा फोन के अन्य फीचर्स पिछली सीरीज के मुकाबले बेहतर हो सकते हैं।

ROG Phone 7 के फीचर्स

ROG Phone 7 के फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.78 इंच के FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है। यह 12GB RAM और 256GB स्टोरेज को सपोर्ट करता है। इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में 13MP का सेकेंडरी और 8MP का तीसरा कैमरा सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा मिलता है। यह गेमिंग स्मार्टफोन 5,000mAh बैटरी और USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।