Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Mar 26, 2026, 01:50 PM (IST)
Apple अब अपने iPhone कैमरा में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 200MP कैमरा सेंसर की टेस्टिंग कर रही है। अब तक Apple ने ज्यादा मेगापिक्सल की बजाय कैमरा क्वालिटी और प्रोसेसिंग पर फोकस किया है, लेकिन अब लगता है कि कंपनी भी हाई-रिजोल्यूशन सेंसर की ओर कदम बढ़ा रही है। यह बदलाव आने वाले iPhone मॉडल्स में देखने को मिल सकता है, हालांकि कंपनी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। और पढें: Qualcomm का आने वाला नया प्रोसेसर बढ़ा सकता है स्मार्टफोन की कीमत, जानें ऐसा क्या खास होगा इसमें
लीक के अनुसार, मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station ने दावा किया है कि Apple एक 200MP 1/1.12-इंच सेंसर पर काम कर रहा है। खास बात यह है कि यही सेंसर आने वाले Oppo Find X9 Ultra में भी देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Oppo अपने नए फ्लैगशिप Find X9 Ultra में डुअल 200MP कैमरा और 10x टेलीफोटो लेंस दे सकता है। माना जा रहा है कि यह फोन अप्रैल में लॉन्च हो सकता है और हार्डवेयर के मामले में Apple से आगे निकल सकता है, हालांकि यह सब अभी लीक और अफवाहों पर आधारित है। Apple आमतौर पर अपने प्रोडक्ट्स के बारे में लॉन्च से पहले कोई जानकारी शेयर नहीं करता, इसलिए इन दावों को पूरी तरह सही मानना अभी जल्दबाजी होगी।
यह पहली बार नहीं है जब Apple के 200MP कैमरा की चर्चा हुई है। इससे पहले भी 2025 में इसी तरह की रिपोर्ट सामने आई थी। एक रिपोर्ट ने दावा किया था कि 2028 में आने वाली iPhone 21 सीरीज में यह कैमरा देखने को मिल सकता है। इस रिपोर्ट के मुताबिक Apple इस सेंसर के लिए Samsung के साथ काम कर सकता है।