BGMI में फटाफट रैंक बढ़ाने के लिए ध्यान रखें ये बातें, जानें कुछ जरूरी टिप्स

BGMI प्लेयर्स के लिए गेम में रैंक बढ़ाना थोड़ा मुश्किल का काम होता है। हालांकि, वे कुछ बातों का ध्यान रखकर आसानी से ऐसा कर सकते हैं। यहां इसके लिए कुछ टिप्स दी गई हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: May 24, 2023, 05:01 PM (IST)

हाइलाइट

  • BGMI की भारत में वापसी हो गई है।
  • गेम में जल्द रैंक बढ़ाने के लिए गेमर्स को सही स्ट्रेटजी बनानी होगी।
  • प्लेयर्स को वेपन के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए।

Battlegrounds Mobile India (BGMI) लंबे इंतजार के बाद भारत में वापस आ गया है। हाल में इस पर लगे बैन को भारत की सरकार ने हटा दिया है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम को पसंद करने वाले प्लेयर्स अब फिर से गेम खेल पाएंगे। लगभग नौ महीने के लंबे इंतजार के बाद इसे फिर से लाया गया है। गेम में आसानी से रैंक बढ़ाने के लिए प्लेयर्स को कई बातों का ध्यान रखना होता है। बैन हटने के बाद अगर आप भी BGMI में फटाफट अपनी रैंक बढ़ाने चाहते हैं तो यहां आर्टिकल पढ़ें। इसके लिए कुछ टिप्स दी गई हैं। और पढें: BGMI 4.5 अपडेट: इस बार गेम में होगा Naruto एनीमे के थीम वाला मैप, जानिए कब से शुरू होगा कोलैबोरेशन

BGMI में रैंक बढ़ाने के लिए ध्यान रखें ये बातें

स्ट्रेटजी पर हमेशा दें ध्यान

फाइट में घुसने से पहले हमेशा स्ट्रेटजी बना लें और इस बात पर ध्यान दें कि किस मैच के लिए क्या जरूरी है। BGMI में गेम जीतने के लिए सही स्ट्रेटजी का होना बहुत जरूरी है। गेम शुरू करने से पहले सभी बातों को ध्यान में रखकर स्ट्रेटजी बना लें। और पढें: BGMI 4.5 update: इस बार गेम में होंगी Ferrari की स्पोर्ट्स कारें, इस तारीख से शुरू होगा इवेंट

रेगुलर टीममेट के साथ खेलें

स्क्वाड मोड में अपनी रैंकिंग को आगे बढ़ाने के लिए रेगुलर टीममेट्स के साथ गेम खेलना जरूरी है। कई दिनों तक एक ही टीम के साथ खेलने से आप अपने टीम के साथियों की स्किल को समझने लगते हैं। इससे आप अपनी स्ट्रेटजी बनाकर खेल पाएंगे और BGMI अनबैन होने के बाद वेपन की लड़ाई में रोल के आधार पर स्विच कर पाएंगे। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

जरूरी सामानों को हमेशा रखें साथ

किसी भी फाइट में घुसने से पहले यह जरूर देख लें कि आपके और आपकी टीम के पास सभी उपयोगी बस्तुएं हों। BGMI प्लेयर्स को सर्वाइव करने के लिए कई आइटम देते हैं। फाइट में जाने से पहले पर्याप्त मात्रा में हथगोले और हीलिंग आइटम ले जाएं। ये आपको सुरक्षित रखने में मदद करेंगे और आसानी से गेम जीत पाएंगे।

वेपन को समझें

किसी भी गेम को जीतने के लिए एक सही वेपन को सिलेक्ट करना बहुत जरूरी है। प्लेयर्स को सभी वेपन को समझना चाहिए। हर फाइट के लिए एक अलग वेपन का यूज होता है तो पहले उनकी स्किन समझें और अपनी जरूरत के अनुसार सही वेपन सिलेक्ट करें।

लैंडिंग लोकेशन सही चुनें

मैप पर लैंड करते समय एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि उस लोकेशन पर उतरें, जहां आपके जीतने की अधिक संभावना हो। इससे आप आसानी से अपनी रैंक बढ़ा पाएंगे। प्लेयर्स को हमेशा ऐसी जगह पर उतरना चाहिए, जहां कम प्लेयर और लूट अधिक हो।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।