Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Mar 05, 2026, 10:27 AM (IST)
Sony ने मार्च 2026 के लिए PlayStation Plus के Monthly Games की जारी कर दिए हैं। इस महीने सब्सक्राइबर्स को चार नए गेम फ्री मिले हैं, ये सभी गेम 3 मार्च से डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो चुके हैं और PlayStation Plus Essential, PlayStation Plus Extra और PlayStation Plus Deluxe प्लान के मेंबर्स इन्हें अपनी लाइब्रेरी में जोड़ सकते हैं। आइए जानते हैं…
यह एक स्पोर्ट्स गोल्फ गेम है जिसमें खिलाड़ी प्रोफेशनल गोल्फ टूर्नामेंट का अनुभव ले सकते हैं। इस गेम में तीन बड़े चैंपियनशिप शामिल हैं, PGA Championship, U.S. Open और The Open Championship। इसमें MyCareer मोड भी दिया गया है, जहां खिलाड़ी अपना करियर बना सकते हैं, स्किल्स बढ़ा सकते हैं और अपने प्लेयर को कस्टमाइज कर सकते हैं। गेम में ऑनलाइन मल्टीप्लेयर भी है, जिससे आप दूसरे खिलाड़ियों के साथ मुकाबला कर सकते हैं।
यह एक एक्शन RPG गेम है जिसमें खिलाड़ियों को बड़े-बड़े मॉन्स्टर्स का शिकार करना होता है। मॉन्स्टर्स को हराने के बाद उनसे मिलने वाले मटेरियल से नए हथियार और आर्मर बनाए जाते हैं। गेम में कुल 14 तरह के हथियार मिलते हैं, जिनसे लड़ाई का तरीका अलग-अलग हो जाता है। इसे अकेले भी खेल सकते हैं या फिर तीन दोस्तों के साथ CO-OP Mode में मिलकर भी खेला जा सकता है।
यह एक ऑनलाइन फैंटेसी MMO गेम का बड़ा एक्सपैंशन है। इसमें खिलाड़ियों को नई कहानी, नया क्षेत्र और कई नए फीचर्स मिलते हैं। गेम में आप अपना कैरेक्टर बनाकर एक बड़े ऑनलाइन दुनिया में दूसरे खिलाड़ियों के साथ मिशन और एडवेंचर कर सकते हैं। साथ ही इसमें कैरेक्टर कस्टमाइजेशन के लिए भी नए सिस्टम जोड़े गए हैं।
यह एक फन फार्मिंग और एक्सप्लोरेशन गेम है। इसमें खिलाड़ी Rainbow Island नाम की नई जगह पर जाते हैं और अलग-अलग तरह के स्लाइम (जेल जैसे जीव) इकट्ठा करते हैं। इन स्लाइम्स को संभालना, संसाधन इकट्ठा करना और अपने रैंच को बड़ा बनाना इस गेम का मुख्य मकसद होता है।