Microsoft का Xbox Elite Controller Series 2 यूथ एडिशन हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर
Microsoft Xbox Elite Wireless Controller Series 2 Youth एडिशन से पर्दा उठ गया है। इसके बारे में अधिक जानने के लिए नीचे पढ़ें।
Published By: ajay verma | Published: Apr 24, 2023, 04:55 PM (IST)
हाइलाइट
- Microsoft Xbox Elite Wireless Controller Series 2 Youth एडिशन लॉन्च हो गया है।
- यह कंट्रोलर ब्लू, रेड और व्हाइट कलर में उपलब्ध है।
- इस एक्सबॉक्स कंट्रोलर की बैटरी फुल चार्ज में 40 घंटे तक काम करती है।
Microsoft ने गेमिंग मार्केट में बढ़ते कॉम्टिशन को ध्यान में रखते हुए Xbox Elite Wireless Controller Series 2 यूथ एडिशन को चीन में लॉन्च कर दिया है। यह कंट्रोलर आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें कस्टामाइजेशन की सुविधा के साथ-साथ कई काम के बटन दिए गए हैं। कंपनी का कहना है इस कंट्रोलर से यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर होगा और उन्हें इसके जरिए गेम खेलने में भी बहुत मजा आएगा।
लेटेस्ट कंट्रोल की खूबियां
नए कंट्रोलर का D-Pad और जॉयस्टिक काफी स्मूथ है। इनमें मैग्नेटिक अटैचमेंट स्ट्रक्चर का उपयोग किया गया है। इसके अलावा, कंट्रोलर में तीन एडजस्टेबल ट्रिगर ट्रेवल सेटिंग दी गई हैं, जिससे यूजर्स का गेमिंग अनुभव बेहतर होगा।
उदाहरण के तौर पर अगर यूजर तेज-तर्रार FPS गेम खेल रहे हैं, तो वह रिमोट में मौजूद शॉर्ट ट्रेवल ऑप्शन को चुनें। जबकि लॉन्ग ट्रेवल ऑप्शन रेसिंग गेम के लिए एकदम ठीक रहेगा। इससे यूजर आसानी से गेम में कार या बाइक को कंट्रोल कर सकेंगे।
बैटरी डिटेल
माइक्रोसॉफ्ट ने नए गेम रिमोट में रिचार्जेबल पावरफुल बैटरी दी है, जो फुल चार्ज में 40 घंटे तक काम करने में सक्षम है। इस लेटेस्ट कंट्रोलर को Xbox, कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल से कनेक्ट किया जा सकता है।
कितनी है नए रिमोट की कीमत
कंपनी ने Xbox Elite Wireless Controller Series 2 Youth Edition की कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 11,873 रुपये) रखी है। यह गैजेट ब्लू, रेड और व्हाइट कलर में उपलब्ध है। हालांकि, इस नए गेमिंग रिमोट की अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है।
एनवायरमेंट फ्रेंडली कंट्रोलर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टेक ब्रांड माइक्रोसॉफ्ट ने इस महीने की शुरुआत में एनवायरमेंट फ्रेंडली कंट्रोलर को लॉन्च किया था। इस गेमिंग रिमोट की बॉडी में गाड़ियों के हेडलाइट कवर, प्लास्टिक, रिसाइकल प्लास्टिक बैग, CDs और वॉटर जग का इस्तेमाल किया गया है। खास बात यह है इस कंट्रोलर की बॉडी का दोबारा नई पीढ़ी के कंट्रोलर बनाने में उपयोग किया जा सकेगा।
अब डिजाइन की बात करें, तो कंट्रोलर का डिजाइन और कलर lichen ऑर्गेनिज्म से इंस्पायर्ड है। इसके बंपर, ट्रिगर और साइड ग्रिप होल्डर पर टोपोग्राफिक टेक्सचर पैटर्न दिया गया है। इसकी कीमत 84 डॉलर यानी करीब 6,970 रुपये रखी गई है। फिलहाल, यह प्रोडक्ट भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।