Free Fire MAX में आया नया Duo इमोट, ऐसे करें मुफ्त में क्लैम

Free Fire MAX में नया इवेंट Duo Emote आया है। इसे गेम में खासतौर पर Valentine Day 2024 को ध्यान में रखकर जोड़ा गया है। इसे फ्री में हासिल करने के लिए नीचे खबर पढ़ें।

Published By: ajay verma | Published: Feb 12, 2024, 01:29 PM (IST) | Edited: Feb 12, 2024, 07:33 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में नया इवेंट आया है।
  • इसका नाम Duo Emote है।
  • इसे वैलेंटाइन डे को ध्यान में रखकर जोड़ा गया है।

Free Fire MAX में वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2024) को ध्यान में रखकर नया इमोट इवेंट जोड़ा गया है। इसका नाम 'Duo Emote' है। इसमें प्लेयर्स को रोमांटिक इमोट्स और कॉस्मेटिक आइटम्स प्राप्त करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा पेट डॉग्स, लूट क्रेट्स और बैकपैक स्किन जैसे आइटम्स भी मिलेंगे। गेम डेवलपर Garena का मानना है कि इमोट्स से गेम मजेदार बनता है और प्लेयर्स को बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस मिलता है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं इमोट्स पाने का तरीका... और पढें: Free Fire Max में Faded Wheel की एंट्री, Reverse Penalty एनिमेशन ऐसे करें FREE में क्लेम

Free Fire MAX Duo Emote

फ्री फायर मैक्स में डुओ इमोट इवेंट 14 फरवरी 2024 तक चलेगा। 'Be My Valentine' इमोट गेम में सुंदर फूल देता है। इसके जरिए प्लेयर्स गेम में अपने टीम मेट्स में से किसी को भी अपना वैलेंटाइन बनने के लिए कह सकते हैं। हालांकि, यह सीमित समय के लिए है। अगर आप इसे हमेशा के लिए प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप लक रॉयल सेक्शन में जाकर Emote Royale खेल कर हासिल कर सकते हैं। सिंगल स्पिन के लिए आपको 20 डायमंड और 10 से ज्यादा स्पिन के लिए 1000 डायमंड तक यूज करने पड़ेंगे। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips

और पढें: Free Fire Max में Football Royal इवेंट लाइव, Pampas Eagles पाने का मौका

इमोट रॉयल में मिलने वाले रिवॉर्ड्स

What a Pair!

Be My Valentine

Graffiti Cameraman

Eternal Descent

Ocean Swag Top

Red Fortune

Lucky Red

Rogue

Prosperity heels

Female techwear

Backpack-Haunting Night

Skyboard-Season of Love

Imp-Heads Weapon Loot Crate

AK47-Water Ballon Weapon loot crate

Ordinary items

Free Fire Max में डुओ इमोट हासिल करने के लिए अपनाएं ये स्टेप्स :

1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स ओपन करें।

2. लेफ्ट साइड में बने इवेंट्स ऑप्शन पर टैप करें।

3. 'एक्टिविटी' सेक्शन पर क्लिक करें।

4. 'Free Duo Emote Trail' पर क्लिक करें।

5. अब 'Claim' पर टैप करें।

6. इस तरह आप इमोट प्राप्त कर सकेंगे।

Free Fire India की डिटेल

फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) की लॉन्चिंग को लेकर पिछले कई महीनों से लॉन्चिंग को लेकर चर्चा चल रही है। इस दौरान गेम को प्ले-स्टोर पर लिस्ट किया गया, लेकिन कुछ समय बाद हटा दिया गया।

अब कयास लगाएं जा रहे हैं कि फ्री फायर इंडिया को इस साल के अंत तक भारतीय प्लेयर्स के लिए रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, गेम डेवलपर गरेना (Garena) ने अभी तक बैटल रॉयल गेम की रिलीजिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।