BGMI में बहुत आसानी से बदल सकते हैं नाम, जानें कैसे

Battlegrounds Mobile India में प्लेयर्स अपनी आइडेंटिटी को आसानी से बदल सकते हैं। इसके लिए प्लेयर्स को कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना पड़ता है।

Published By: Harshit Harsh | Published: Jun 03, 2023, 11:16 AM (IST) | Edited: Jun 03, 2023, 11:16 AM (IST)

हाइलाइट

  • BGMI में प्लेयर्स अपना इन-गेम नाम आसानी से बदल सकते हैं।
  • इसके लिए उन्हें कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा।
  • इस गेम पर से दोबारा सीमित समय के लिए बैन हट गया है।

BGMI यानी Battlegrounds Mobile India पर से 90 दिनों के लिए बैन हट गया है और यह गेम दोबारा से भारत में खेलने के लिए उपलब्ध हो गया है। Krafton के इस बैटल रॉयल गेम पर पिछले साल बैन लग गया था। 2 जुलाई 2021 को लॉन्च हुआ यह गेम PUBG Mobile का भारतीय वर्जन है। इसका गेम प्ले, कैरेक्टर आदि PUBG Mobile की तरह ही है। हालांकि, गेम के ओवरऑल मैकेनिक्स में कई तरह के बदलाव हैं। ऐसे में अगर कोई प्लेयर अपना इन-गेम नाम बदलना चाहते हैं, तो उन्हें नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा। और पढें: BGMI के ये टिप्स दिलाएंगे चिकन डिनर, अभी करें फॉलो

कैसे मिलेगा रिनेम कार्ड?

PUBG Mobile की तरह ही BGMI में भी नाम बदलने के लिए रिनेम कार्ड की जरूरत होती है। इस बैटल रॉयल गेम में रिनेम कार्ड इन-गेम आइटम के तौर पर मौजूद रहता है। इस कार्ड का इस्तेमाल करके प्लेयर गेम में अपना मनपसंद नाम रख सकते हैं। और पढें: BGMI 4.4 Update: जल्द होगा रिलीज, इस सुपरफास्ट गाड़ी पर होगी सबकी नजर

प्लेयर्स को रिनेम कार्ड प्राप्त करने के लिए उन्हें कम से कम 10वें लेवल पर पहुंचना होता है। BGMI प्रोग्रेस मिशन के तहत प्लेयर्स गेम खेलकर इस लेवल पर पहुंच सकेंगे। इसके अतिरिक्त प्लेयर्स इन-गेम स्टोर से रिनेम कार्ड को खरीद सकते हैं। इसके लिए उन्हें 180UC खर्च करना होगा।

ऐसे बदले इन-गेम नाम

  • सबसे पहले प्लेयर्स को ऊपर बताए तरीकों से रिनेम कार्ड प्राप्त करना होगा।
  • इसके बाद गेम के इन्वेंटरी में जाना होगा और रिनेम कार्ड को लोकेट करना होगा।
  • रिनेम कार्ड मिलने के बाद उस पर टैप करना होगा। रिनेम कार्ड के ऊपर ID आइकन दिखेगा।
  • इसके बाद खाली स्थान में अपने पसंद का नाम दर्ज करें।
  • नाम उपलब्ध होने पर Ok पर टैप करें और नया नाम प्राप्त कर सकते हैं।

BGMI का नया अपडेट

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के नए 2.5 अपडेट के साथ Nusa मैप मिलेगा, जो इस गेम का सबसे छोटा 1×1 मैप है। यह मैप एक रिमोट आईलैंड पर बेस्ड है, जिसमें कई ट्रॉपिकल जोन हैं। इन ट्रॉपिकल जोन में कई डिस्टिंक्टिव मैकेनिजम मिलेंगे, जिनमें जिप लाइन्स, एलिवेटर्स, ATV आदि शामिल हैं। इस छोटे मैप में कई यूनिक अट्रैक्शन हैं, जिसके साथ कई गेमप्ले मिलते हैं। साथ ही, स्विमिंग पूल, बिल्डिंग्स और डिस्ट्रक्टिव जार भी दिए गए हैं।

इस गेम को दोबारा एक सीमित समय के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। पिछले साल लगे बैन के बाद गेम डेवलपर ने सरकार से गेम से बैन हटाने के लिए एक समझौता किया है। सरकार गेम खेलने वाले प्लेयर्स के यूजर डेटा पर अगले 90 दिनों तक नजर रखेगी। अगर, सरकार की शर्तों पर गेम डेवलपर Krafton खड़ा उतरेगा, तो गेम पर लगा बैन पूरी तरह से हट जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।