Free Fire MAX में फ्री मिल रहा Punk Guitar Skyboard, ऐसे पाएं
Free Fire MAX में कल से नया इवेंट शुरू हो गया है। इसमें प्लेयर्स को फ्री में तीन रिवॉर्ड पाने का मौका मिल रहा है। डिटेल के लिए आगे पढ़ें।
Published By: Mona Dixit | Published: Jun 14, 2023, 03:20 PM (IST)
हाइलाइट
- Free Fire MAX में दुश्मनों को मारकर फ्री रिवॉर्ड पा सकते हैं।
- गेम में कल से एक नया इवेंट शुरू हो चुका है।
- यह इवेंट कुछ दिनों तक लाइव रहेगा।
Free Fire MAX OB40 अपडेट के बाद से गेम में कई इवेंट चल रहे हैं। हाल में लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के इंडियन सर्वर पर एक नया इवेंट लाइव किया गया है। इसमें प्लेयर्स के पास बिना डायमंड खर्च किए Punk Guitar पाने का शानदार मौका है। हालांकि, इसे पाने के लिए गेमर्स को कुछ स्पेसिफिक टास्क पूरे करने होंगे। टास्क पूरे करने के बाद ही वे रिवॉर्ड के लिए क्लेम कर सकते हैं। आइये, इवेंट और रिवॉर्ड पाने का पूरा तरीका बताते हैं।
Free Fire MAX Punk Guitar Skyboard event
फ्री फायर मैक्स में एक नया Punk Guitar Skyboard event आया है। इसकी शुरुआत कल यानी 13 जून, 2023 से हो चुकी है। इवेंट गेम में 19 जून तक चलेगा। इसके जरिए रिवॉर्ड पाने के लिए प्लेयर्स को तय संख्या में दुश्मनों को मारना होगा। रिवॉर्ड और टास्क लिस्ट नीचे दी गई है।
- फ्री में Amor Crate पाने के लिए प्लेयर्स को कुल 15 दुश्मनों को मारना होगा।
- 30 दुश्मनों को गेम से बाहर करके प्लेयर्स फ्री में Game Streamer Weapon Loot Crate पा सकते हैं।
- 60 दुश्मनों को गेम से बाहर निकालने पर प्लेयर्स फ्री में Punk Guitar पा सकेंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपको प्रत्येक रिवॉर्ड के लिए दुश्मनों को अलग से मारने की जरूरत नहीं है। आप कुल मिलाकर 60 दुश्मनों को मारकर भी सभी रिवॉर्ड पा सकते हैं। गेम खेलने वाले प्लेयर्स के लिए यह काम कठिन नहीं है। वे किसी भी मोड में गेम खेलकर रिवॉर्ड पा सकते हैं।
रिवॉर्ड पाने का तरीका
- सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करें। फिर अपने अकाउंट से लॉग इन कर लें।
- अब इवेंट सेक्शन में जाकर देख सकते हैं कि आपने कितने दुश्मनों को मारा है।
- लेफ्ट साइड में आ रहे मेन्यू बटन पर क्लिक करें। यहां से आप इवेंट सेक्शन में पहुंच जाएंगे।
- मेन्यू में से Spider-Verse टैब सिलेक्ट कर लें। फिर Punk Guitar Skyboard सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब रिवॉर्ड के पास आ रहे क्लेम बटन पर क्लिक करके रिवॉर्ड पा लें।
इस तरह आप आसानी से बिना डायमंड खर्च किए ही तीन आइटम अपने अकाउंट में पा सकते हैं। इसके अलावा, भी फ्री फायर मैक्स में इस समय की इवेंट चल रहे हैं, जिसमें टॉप-अप इवेंट भी शामिल है। इसके जरिए आप डायमंड पा सकते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।