Free Fire MAX का नया इवेंट लाइव, मिल रहे कई धमाल रिवॉर्ड

Free Fire MAX में एक नया टॉप-अप इवेंट लाइव हो गया है। प्लेयर्स फ्री में इससे कई रिवॉर्ड पा सकते हैं। प्लेयर्स को इस इवेंट में डायमंड खरीदने होंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: Apr 12, 2023, 05:14 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX का यह इवेंट 18 अप्रैल तक चलेगा।
  • प्लेयर्स को इसमें लूट बॉक्स समेत कई आइटम मिल रहे हैं।
  • गेमर्स को इवेंट में डायमंड खरीदने होंगे।

Garena Free Fire MAX में नया Hyperbook Top-Up इवेंट शुरू हो गया है। गेम के इंडियन सर्वर पर इसे लाइव किया गया है। Hyperbook surfaced को लेकर पिछले काफी समय से आ रही लीक से इसके बारे में काफी जानकारी मिली है। हाइपरबुक और कुछ नहीं बल्कि पेजों का एक कलेक्शन है। हर पेज एक आकर्षक रिवॉर्ड पेश करता है। प्लेयर्स द्वारा इसे प्राप्त करने के बाद बुक का पहला पेज अपने आप अनलॉक हो जाएगा। आइये, इवेंट के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire MAX Hyperbook Top-Up Event

फ्री फायर मैक्स के इंडियन सर्वर पर Hyperbook Top-Up इवेंट आज यानी 12 अप्रैल से लाइव हो गया है। इस इवेंट के दौरान प्लेयर्स डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खरीदकर रिवॉर्ड पा सकते हैं। कितने डायमंड खरीदने पर क्या रिवॉर्ड मिलेगा, इसकी लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

रिवॉर्ड लिस्ट

  • 100 डायमंड खरीदने वाले प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर Runestone Hyperbook दी जाएगी।
  • 300 डायमंड खरीदकर गेमर्स आसानी से 20 Runestone Tokens पा सकते हैं।
  • 500 डायमंड खरीदने वाले प्लेयर्स को 40 Runestone Tokens मिलेंगे।

रेगुलर कॉस्मेटिक आइटम से अलग रनस्टोन हाइपरबुक अपने आप में ज्यादा उपयोगी नहीं है। इसके बजाय, प्लेयर्स को बाद के पेजों पर आइटम अनलॉक करने के लिए स्पेशल रनस्टोन टोकन की जरूरत होती है। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

  • Page 1 – Teal Core Loot Box
  • Page 2 – Motorbike Teal Rush
  • Page 3 – Teal Glow Backpack
  • Page 4 – Runestone Sickle
  • Page 5 – Katana Whetted Runestone
  • Page 6 – Groza Runestone Sigil
  • Page 7 – Earthly Force

प्रत्येक पेज को अनलॉक करने पर प्लेयर के पास गुप्त पेज को अनलॉक करने के लिए एक स्पिन करने का अवसर भी होगा, जिसमें ग्लू वॉल - वेदरेड रनस्टोन शामिल है। सभी पेजों को अनलॉक करने पर इस इनाम की गारंटी है।

कैसे खरीदें डायमंड?

  • सबसे पहले अपने डिवाइस में फ्री फायर मैक्स ओपन करें। इसके बाद Top-Up सेक्शन ओपन करें।
  • अब आप जितने डायमंड चाहें, वह खरीद लें। डायमंड खरीद लेने के बाद वह आपके Free Fire MAX अकाउंट में जुड़ जाएंगे।
  • Emerald Storm टैब पर पहुंचने के बाद Hyperbook Top-Up सेक्शन पर क्लिक करें। फिर Hit बटन पर क्लैम करें।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।