Garena Free Fire India की नई लॉन्च डेट! जानें कब से खेल पाएंगे यह गेम

Free Fire India की नई लॉन्च टाइमलाइन सामने आई है। इस बैटल रॉयल गेम को जल्द लॉन्च किया जाएगा। गरेना के इस बैटल रॉयल गेम का फ्री फायर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Published By: harshit harsh | Published: Sep 18, 2023, 05:24 PM (IST)

हाइलाइट

  • फ्री फायर इंडिया की नई लॉन्च टाइमलाइन सामने आई है।
  • गरेना के इस बैटल रॉयल गेम को अगले महीने के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है।
  • इसे गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से प्री-रजिस्टर कर सकते हैं।

Garena Free Fire India जल्द लॉन्च हो सकता है। गरेना के इस बैटल रॉयल गेम की नई लॉन्च टाइमलाइन सामने आई है। फ्री फायर गेम को पिछले साल 14 फरवरी 2022 को भारत में बैन किया गया था। बैन लगने के करीब डेढ़ साल बाद गरेना ने अपने इस गेम की भारत में वापसी कंफर्म की है। इस गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन Google Play Store और Apple App Store पर शुरू हो गया है। इस गेम को 5 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाना था, लेकिन गेम डेवलपर्स ने इसकी लॉन्च डेट कुछ तकनीकी कारणों से आगे बढ़ा ली है। डेवलपर्स इस गेम को अगले कुछ सप्ताह में लॉन्च करेंगे। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 20 April 2026: मुफ्त में मिलेंगे Diamonds, Gold और रेयर स्किन! जल्दी करें

आ गई नई लॉन्च डेट!

फ्री फायर गेम को भारत में दोबारा Free Fire India के नाम से लॉन्च किया जाएगा। Garena के मुताबिक, इस गेम के गेम-प्ले से लेकर इन-गेम कैरेक्टर्स आदि में बदलाव देखने को मिलेंगे। इस गेम को केवल भारतीय यूजर्स के लिए लाया जाएगा। इसमें यूजर्स का डेटा भी भारत में ही स्टोर किया जाएगा। Free Fire को भारत सरकार ने IT Act 69A के उल्लंघन की वजह से बैन किया था। इसके अलावा इस गेम में पैरेंटल कंट्रोल, प्ले-टाइम लिमिट जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे, ताकि टीनएजर्स को इसकी लत न लग सके। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 17 April 2026: फ्री स्किन्स और डायमंड्स पाने का शानदार मौका, ऐसे करें रिडीम

Free Fire की दोबारा वापसी की घोषणा के बाद से फ्री फायर फैंस इस गेम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, फ्री फायर इंडिया को अक्टूबर के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ प्रमुख गेमर्स ने इसकी लॉन्च टाइमलाइन बताई है। इससे पहले फ्री फायर इंडिया को 16 सितंबर को लॉन्च किए जाने की अटकलें सामने आई थी। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 14 April 2026: फ्री स्किन्स और डायमंड पाने का मौका, जल्दी करें

लॉन्च में क्यों हो रही देरी?

सामने आ रही रिपोर्ट के मुताबिक, Garena को अंदाजा था कि फ्री फायर यूजर्स का डेटा भारतीय लोकल सर्वर में 5 सितंबर से पहले अपलोड कर लिया जाएगा। हालांकि, यूजर्स का डेटा गेम डेवलपर्स के उम्मीद से ज्यादा था, जिसकी वजह से इसे अपलोड करने में समय लग रहा है। Free Fire India गेम को प्री-रजिस्टर करने के लिए प्लेयर्स Google Play Store और Apple App Store पर जा सकते हैं और रजिस्टर कर सकते हैं। प्री-रजिस्टर करने वाले यूजर्स को गरेना की तरफ से कुछ एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स भी दिए जाएंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।