Free Fire Max में मिल रहा Wrath Of The Nine Tails एनिमेशन फ्री, गेमर्स पाने के लिए करें ये काम

Free Fire Max में Faded Wheel Event आ गया है। इसमें Wrath Of The Nine Tails अराइवल एनिमेशन ग्रैंड प्राइज के तौर पर दिए जा रहा है। इसे पाकर गेमर्स गेम में धमाकेदार शुरुआत कर पाएंगे।

Published By: ajay verma
Published: Jan 28, 2025, 08:54 AM (IST)

Free Fire Max को इंटरेस्टिंग बनाने के लिए नया Faded Wheel Event लाइव किया गया है। इसमें हिस्सा लेकर गेमर्स मुफ्त में Wrath Of The Nine Tails अराइवल एनिमेशन पा सकते हैं। इससे गेम में जबरदस्त अंदाज में एंट्री ली जा सकती है। इसके अलावा, इवेंट से क्यूब फ्रैगमेंट, वेपन स्कीन, पेट, मास्क और आर्मर क्रेट भी प्राप्त कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स

Free Fire Max Faded Wheel Event

Free Fire Max के फेडेड वील इवेंट को आज लाइव किया गया है। यह अगले 15 से 20 दिन तक जारी रहेगा। इस बीच गेमर्स ड्रॉ करके अराइवल एनिमेशन के साथ-साथ Swagger Owange वेपन लूट क्रेट, टाइगर अटैक ग्रेनेड स्किन, आर्मर क्रेट और मास्क पा सकते हैं। इसमें स्पिन करने के लिए इन-गेम करेंसी डायमंड का इस्तेमाल करना होगा। और पढें: Free Fire Max Diamonds: M1917 Goal Kick गन स्किन पाएं फ्री, नया Top-Up Event हुआ शुरू

और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम

रिवॉर्ड लिस्ट

  • Wrath Of The Nine Tails Arrival Animation
  • Cube Fragment
  • Swagger Owange Weapon Loot Crate
  • Grenade Tiger Attack
  • Pet
  • Supply Crate
  • Skyboard
  • Star Soul Weapon Loot Crate
  • Armor Crate
  • Devil's Mask

कितने में होगा स्पिन

ऊपर बताए गए रिवॉर्ड्स को पाने के लिए फ्री फायर मैक्स गेमर्स को सबसे पहले उन आइटम को चुनना होगा, जिन्हें वे पाना नहीं चाहते हैं। इसके बाद उन्हें स्पिन करने का बटन मिलेगा। अच्छी बात यह है कि पहली बार मुफ्त में स्पिन किया जा सकेगा। हालांकि, अगले स्पिन के लिए डायमंड का उपयोग करना होगा। हर स्पिन के बाद डायमंड की संख्या बढ़ जाएगी।

कैसे पाएं रिवॉर्ड्स

  • इवेंट से रिवॉर्ड पाने के लिए फ्री फायर मैक्स गेम मोबाइल में ओपन करें।
  • होम स्क्रीन के राइट कॉर्नर में बने स्टोर सेक्शन में जाएं।
  • यहां आपको 'Wrath Of The Nine Tails' इवेंट दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • फिर उन आइटम को चुनें, जिन्हें आप पाना नहीं चाहते हैं।
  • इसके बाद स्पिन बटन पर क्लिक करें।
  • स्पिन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा।

जरूरी बात : इस इवेंट में स्पिन करने के बाद जो भी आइटम मिलेगा, गेमर्स उसे दोबारा नहीं प्राप्त कर सकेंगे। यानी कि हर एक स्पिन के बाद अलग रिवॉर्ड मिलेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।