Free Fire Max में वेपन के साथ इन अटैचमेंट का जरूर करें इस्तेमाल, मिलेगी जीत

Free Fire Max में वेपन अटैचमेंट के इस्तेमाल से गन को घातक बनाया जा सकता है। नीचे अटैचमेंट्स कीविस्तृत जानकारी दी गई है, जिससे आप सही अटैचमेंट का सही इस्तेमाल कर पाएंगे।

Published By: ajay verma | Published: Jun 13, 2024, 12:26 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire Max में जबदस्त वेपन मिलते हैं
  • अटैचमेंट लगाकर वेपन को घातक बनाया जा सकता है
  • इससे जीतने में मदद मिलती है

Free Fire Max में ज्यादातर प्लेयर्स को वेपन के अटैचमेंट्स के बारे में नहीं पता है। वे गेम में हथियारों वैसे ही इस्तेमाल करते हैं, जैसे वे हैं। हालांकि, सही अटैचमेंट का उपयोग करके साधारण वेपन को घातक बनाया जा सकता है। इनके इस्तेमाल विरोधियों को नॉक आउट करने में मदद मिलती है। हम इस फ्री फायर मैक्स गाइड (Free Fire Max Guide) में वेपन अटैचमेंट से जुड़ी जानकारी देंगे, जो आपके बहुत काम आएगी। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 27 February 2026: आज फ्री रिवॉर्ड की बारिश, कोड तुरंत करें क्लेम

Free Fire Max Weapon Attachments

फ्री फायर मैक्स में 5 प्रकार के अटैचमेंट मिलते हैं। इनमें Silencer, Muzzle, Foregrip, Magazine और Scope शामिल है। साइलेंसर की बात करें, तो यह फायरिंग इंडिकेटर और गन साउंड को बंद कर देता है। वहीं, मजल बुलेट के डैमेज रेट को बढ़ा देता है, जिससे दुश्मन को आसानी से मार गिराया जा सकेगा। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 24 January 2026: मुफ्त में पाएं गोल्ड कॉइन और डायमंड्स, जल्दी करें

फोरग्रिप के इस्तेमाल से सटीक निशाना लगाने में सहायता मिलती है। मैगजीन गन के क्लिप साइज को बढ़ा देती है। इन अटैचमेंट्स का उपयोग सभी वेपन के साथ किया जा सकता है, लेकिन चार वेपन ऐसे हैं, जिनके साथ अटैचमेंट यूज नहीं किया जा सकता है। वो हैं M79, M1014, Parang और Pan। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 10 November 2025: फ्री में मिलेंगे Diamond, वेपन स्किन्स, बंडल्स और शानदार रिवॉर्ड्स

इन वेपन के साथ यूज कर सकते हैं अटैचमेंट

M4A1

AK

AWM

SKS

Groza

UMP

MP5

M14

SCAR

बिना अटैचमेंट के यूज कर सकते हैं वेपन

फ्री फायर मैक्स में हैंडगन, शॉटगन और सब-मशीन गन हैं, जिनका इस्तेमाल आप बिना अटैचमेंट के कर सकते हैं। इन वेपन के जरिए आप क्लोज रेंज और मिड रेंज की फाइट जीत सकते हैं।

Arctic X Wisp Ring इवेंट की डिटेल

आपको बता दें कि फ्री फायर मैक्स में इस समय Arctic X Wisp Ring इवेंट चल रहा है, जिसकी शुरुआत 10 जून से हुई थी। इसमें Warrior-o’-The-Wisp Bundle और Arctic Blue Bundle इनाम के तौर पर दिए जा रहे हैं। इसमें एक बार स्पिन करने के लिए 20 डायमंड और 10+1 स्पिन के लिए 200 डायमंड खर्च करने होंगे। गेम डेवलपर गरेना का मानना है कि इस तरह के इवेंट से गेम मजेदार बनता है और प्रीमियम आइटम्स पाने का मौका मिलता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।