Free Fire Max के टॉप इवेंट्स, फ्री में करें Trouble Creature स्किन और Doodle ट्रबल बंडल अनलॉक

Free Fire Max में कई इवेंट लाइव हैं। हम आपको यहां उनमें से टॉप-3 गेमिंग इवेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें भाग लेकर आप Doodle Trouble Bundle और Kingfisher Trouble Creature स्किन जैसे एक्सक्लूसिव आइटम जीत सकते हैं।

Published By: ajay verma | Published: Sep 25, 2025, 09:13 AM (IST)

Free Fire Max के गेमिंग इवेंट बहुत लोकप्रिय हैं। इन इवेंट की खासियत है कि इनमें भाग लेकर स्किन (Skins), बंडल (Bundle) और इमोट (Emote) जैसे प्रीमियम आइटम को अनलॉक किया जा सकता है। इनसे गेम शानदार बनता है और गेम में अलग पहचान मिलती है। हम आपको इस गेमिंग आर्टिकल में टॉप-3 इवेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से आप Doodle Trouble Bundle से लेकर Kingfisher Trouble Creature स्किन तक को बहुत कम डायमंड (Diamond) में अनलॉक कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire Max Top Events

Bye Trouble Ring

फ्री फायर मैक्स में एक्टिव Bye Trouble Ring इवेंट बंडल लवर्स के लिए है। इस गेमिंग इवेंट में डूडल ट्रबल बंडल मुख्य ईनाम के रूप में दिया जा रहा है। इसके साथ Monster Truck-Trouble Gang व्हीकल स्किन और Universal Ring Token भी दिए जा रहे हैं। इन आइटम को स्पिन करके पाया जा सकता है। यह गेमर्स के लिए अगले 15 दिन तक लाइव रहेगा। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

KINGFISHER X VECTOR Ring

यह फ्री फायर मैक्स का लक रॉयल इवेंट है। इसमें 4 अलग-अलग प्रकार की गन स्किन दी जा रही हैं। इनमें Kingfisher-Trouble Creature और Vector-Tails Interwine जैसी स्किन शामिल हैं। इसके अलावा, यूनिवर्सल टोकन भी रिवॉर्ड के तौर पर दिए जा रहे हैं। इन्हें भी स्पिन करके अनलॉक किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

Backpack Royale

बैकपैक रॉयल लेटेस्ट लक रॉयल इवेंट है। इसमें स्पिन करके Trouble Unchained से लेकर Jester's Trick बैकपैक स्किन तक को पाया जा सकता है। इसके अलावा, आउटफिट भी मिल रही हैं। इनका उपयोग करके आप अपने कैरेक्टर को अलग लुक दे सकते हैं। इन आइटम को केवल 4 दिन के भीतर क्लेम किया जा सकता है। इस समय अवधि के बाद इवेंट खत्म हो जाएगा।

क्यों लाएं जाते हैं गेमिंग इवेंट ?

गेम मेकर गरेना का मानना है कि गेमिंग इवेंट से गेमर्स का एक्सपीरियंस बेहतर होता है। इनसे प्रीमियम स्किन, बंडल और इमोट जैसे आइटम को अनलॉक करने का पूरा चांस मिलता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।