Free Fire Max में Gather Around Emote मिल रहा Free, Step Up इवेंट की एंट्री

Free Fire Max में Step Up Emotes इवेंट की एंट्री हो गई है। इस इवेंट में हिस्सा लेकर प्लेयर्स को Gather Around Emote व Spring Rocker Emote जैसे आइटम्स फ्री मिल रहे हैं।

Published By: Manisha | Published: Dec 29, 2025, 04:20 PM (IST)

Free Fire Max में Step Up Emotes इवेंट की एंट्री हो गई है। इस इवेंट में हिस्सा लेने वाले प्लेयर्स को एक-साथ कई सारे इमोट्स फ्री पाने का मौका मिल रहा है। इन इमोट्स में Gather Around Emote, Spring Rocker Emote व Giddy Up Emote आदि शामिल है। फ्री फायर मैक्स भारत का पॉपुलर मोबाइल बैटल रॉयल गेम है। इस गेम में विभिन्न तरह के इन-गेम आइटम्स शामिल हैं, जिनकी मदद से न केवल आप अपना गेम प्ले आसान बन सकते हैं बल्कि गेम में जीत हासिल कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में लाइव हुआ Desert Ring इवेंट, मिल रहा Caped Shimmer समेत कई एक्सक्लूसिव Bundle पाने का मौका

Emote फ्री फायर मैक्स गेम का एक ऐसा इन-गेम आइटम है, जिसके जरिए गेम में मौजूद आप अपने कैरेक्टर को यूनिक एक्शन प्रोवाइड करते हैं। वैसे तो ज्यादातर प्लेयर्स इमोट पर अपनी इन-गेम करेंसी खर्च नहीं करते। हालांकि, अगर आप Free Fire Max गेम में अपने कैरेक्टर के लिए इमोट्स खरीदने की सोच रहे थे, तो Step Up Emotes इवेंट आपके लिए ही है। इस इवेंट में हिस्सा लेकर आपको एक-साथ 4 इमोट्स को फ्री ग्रैंड प्राइज के तौर पर पाने का मौका मिल रहा है। वहीं, इसमें कई बोनस प्राइस भी शामिल है। इस इवेंट में हिस्सा लेने के लिए आपको अपना लक अजमाना होगा, जिसके लिए आप डायमंड्स खर्च करके स्पिन कर सकते हैं। यहां जानें सभी डिटेल्स। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes 25 March 2026: आज के गेमिंग कोड जारी, फ्री में करें कैरेक्टर सहित धमाकेदार आइटम क्लेम

Spin की कीमत

Free Fire Max के Step Up Emotes इवेंट में हिस्सा लेकर रिवॉर्ड्स जीतने के लिए आपको गेम में अपना लक अजमाना होगा। लक अजमाने के लिए आपको स्पिन करना होगा। स्पिन के लिए आपको अपनी इन-गेम करेंसी Diamonds खर्च करने होंगे। इस इवेंट में 1 स्पिन की कीमत 9 डायमंड्स है। वहीं, 1 राउंड की कीमत 1033 डायमंड्स है। और पढें: Free Fire Max में Wooden Cabin ग्लू वॉल स्किन करें Claim, Daily Special लाया मौका

Premium Prizes

1. Gather Around Emote

2. Spring Rocker

3. Giddy Up

4. Reindeer Float

Basic Prizes

1. MP40 Golden Cracker Weapon Loot Crate

2. Game Royale Voucher

3. Gold Royale Voucher

4. Tactical Market

5. Super Leg Pocket

Event को ऐसे करें एक्सेस

1. सबसे पहले फोन में Free Fire Max गेम ओपन करें।

2. इसके बाद स्टोर सेक्शन पर क्लिक करें।

3. यहां आपको सभी इवेंट्स की लिस्ट दिखाई देगी।

4. आप Step Up Emotes इवेंट के बैनर पर क्लिक करके आज मिलने वाले आइटम्स को एक्सेस कर सकेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।