Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Apr 08, 2025, 12:04 PM (IST)
Free Fire MAX में इवेंट का इंतजार ज्यादातर प्लेयर्स को रहता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि इवेंट फ्री में रिवॉर्ड पाने का सबसे अच्छा तरीका है। गेम में आमतौर पर कॉस्मेटिक आइटम जैसे ग्लू वॉल स्किन, इमोट, पेट स्किन आदि पाने के लिए डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च करनी होती है। वहीं, इवेंट फ्री में ही रिवॉर्ड के तौर पर ये आइटम दे देते हैं। इस समय गेम एक नया इवेंट आया है। इसके जरिए प्लेयर्स तीन धमाकेदार आइटम फ्री में पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Shinjuku Influencer Bundle पाएं आज, दोबारा नहीं मिलेगा मौका
Free Fire MAX में Spring in your Step इवेंट आज यानी 8 अप्रैल, 2025 से शुरू हो गया है। प्लेयर्स के पास इस इवेंट के जरिए रिवॉर्ड पाने के लिए 15 अप्रैल, 2025 तक का समय है। इसमें गेमर्स को तीन धमाकेदार आइटम रिवॉर्ड में मिल रहे हैं। प्लेयर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए डायमंड की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, उन्हें कुछ आसान से टास्क पूरे करने होंगे। टास्क पूरे करने के बाद ही वे रिवॉर्ड के लिए क्लेम कर पाएंगे। तीनों रिवॉर्ड पाने के लिए प्लेयर्स को अलग-अलग टास्क करना होगा। रिवॉर्ड की लिस्ट में Gold Royale Voucher, Party Animal Weapon Loot Crate और Pickup Truck Fancy Ride शामिल है। और पढें: Free Fire Max में Treasure Chest और Gold Royale वाउचर मिल रहा बिल्कुल फ्री, अभी करें क्लेम