Free Fire Max की सबसे घातक SMGs, क्लोज और मिड रेंज की फाइट्स में दिलाएंगी जीत

Free Fire Max में एक से बढ़कर एक SMGs मौजूद हैं। इनके इस्तेमाल से क्लोज और मिड रेंज की फाइट जीती जा सकती हैं। नीचे जानते हैं इन सब-मशीन गन से जुड़ी हर डिटेल।

Published By: ajay verma | Published: Apr 23, 2024, 10:16 AM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire Max में SMGs की भरमार है
  • इनके इस्तेमाल से मिड और क्लोज रेंज की फाइट्स जीती जा सकती हैं
  • इन सब-मशीन गन का फायर रेट बहुत हाई है

Free Fire Max में हर प्रकार की गन मौजूद हैं, जिनमें शॉटगन से लेकर असॉल्ट राइफल तक शामिल हैं। इनमें SMG यानी सब-मशीन गन भी हैं। इनका फायर और डैमेज रेट बहुत हाई है। इनका इस्तेमाल करके मिड और क्लोज रेंज की फाइट को जीता जा सकता है। हम आपको इस खबर में फ्री फायर मैक्स में मिलने वाली बेस्ट एसएमजी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जो आपको गेम में जीत दिलाएंगी। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 17 January 2026: मुफ्त में पाएं शानदार रिवॉर्ड्स, ऐसे करें रिडीम

Free Fire Max SMGs to Win Close Mid Range Fights

CG15

CG15 सब-मशीन गन है। यह वेपन मिड और क्लोज रेंज फाइट्स के लिए एकदम बेस्ट है। इसकी एक्यूरेसी और फायर रेट काफी हाई है। इसके जरिए विरोधी को कम समय में ज्यादा नुकसान पहुंचाया जा सकता है। हालांकि, इसे कैरी करके चलना थोड़ा मुश्किल है। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 1 December: मुफ्त मिलेंगे डायमंड, खास हथियार और स्किन्स, जल्दी करें

P90

P90 सब-मशीन गन साइलेंसर के साथ आती है। इससे फायदा यह होता है कि फायर करने पर आपकी लोकेशन रिवील नहीं होती है। इसकी मैगजीन का साइज बड़ा है। अच्छी बात यह है कि इसे बढ़ाया भी जा सकता है। इस वेपन का फायर और डैमेज रेट 80 से 90 प्रतिशत के बीच है। इसके इस्तेमाल से गेम में मिड और क्लोज रेंज की फाइट को जीता जा सकता है। यह घातक गन्स में से एक है। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes for 23 October: इस बार मिलेंगे मुफ्त डायमंड्स, बंडल और हथियार, तुरंत करें रिडीम

UMP

यूएमपी स्टेबल सब-मशीन गन है। यह बिगनर्स के लिए ठीक है। इसकी मूवमेंट स्पीड, डैमेज और फायर रेट अच्छा है। इसे रीलोड होने में बहुत कम समय लगता है। इससे निकली बुलेट दुश्मन को बहुत नुकसान पहुंचाती है। इसके उपयोग से क्लोज रेंज फाइट अपने नाम की जी सकती है।

MP40

फ्री फायर मैक्स में मिलने वाली दमदार गन्स में से एमपी 40 एक है। इसका फायर रेट और मूवमेंट स्पीड बहुत ज्यादा हाई है, लेकिन इसे रीलोड होने समय लगता है। इसका मैगजीन का साइज भी ठीक ठाक है। इसका यूज क्लोज रेंज की फाइट्स में किया जा सकता है।

MP5

फ्री फायर मैक्स की मूवमेंट स्पीड, रेट ऑफ फायर और रेंज ठीक ठाक है। इसकी रीलोड स्पीड भी सही है। हालांकि, इसकी रेंज ज्यादा नहीं है। इस वजह से इस गन को क्लोज रेंज की फाइट के लिए बेस्ट माना गया है। आप इसका इस्तेमाल करके गेम में बेहतर शुरुआत कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।