Free Fire Max में मिल रहा Show Off पेट और Violet Parkour बंडल, आधी कीमत में खरीदने का मौका

Free Fire Max Daily Special बेहद शानदार है। इस खास स्टोर में प्रीमियम एवं एक्सक्लूसिव आइटम मिलते हैं, जिन्हें आधे दाम में खरीदा जा सकता है।

Published By: ajay verma | Published: Apr 17, 2026, 11:01 AM (IST)

Free Fire Max Daily Special: फ्री फायर मैक्स गेमर्स की संख्या लाखों में है। इस गेम को रोजाना खेला जाता है। इसमें सर्वाइव करने के लिए वेपन स्किन, कैरेक्टर और पेट जैसे आइटम मिलते हैं, जिनसे क्लासी लुक मिलता है और वेपन की ताकत दोगुना बढ़ जाती है। इन्हें पाने के लिए ज्यादा Diamond इस्तेमाल करने पड़ते हैं, जो कि असली पैसों के आते हैं। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

फ्री फायर मैक्स का डेली स्पेशल एक ऐसा जरिया है, जिससे गेमिंग आइटम्स को किफायती दाम में अनलॉक किया जा सकता है। इससे प्रीमियम आइटम अनलॉक करने का मौका मिलता है। साथ ही, डायमंड्स की बचत होती है। आइए जानते हैं डेली स्पेशल के बारे में विस्तार से... और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

Daily Special

गरेना का डेली स्पेशल खास स्टोर है, जो आम स्टोर से बिल्कुल अलग है। इस स्पेशल स्टोर में मिलने वाले गेमिंग आइटम पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाता है। इससे आइटम को आधी कीमत में खरीदा जा सकता है। इससे एक्सक्लूसिव आइटम के दाम घटते हैं। साथ ही, डायमंड भी कम खर्च होते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

डेली स्पेशल आइटम

1. आज Show Off पेट स्किन डेली स्पेशल में 90 डायमंड में मिल रही है। इसकी असली कीमत 199 डायमंड है।

2. BP S8 Token Crate को 40 डायमंड की जगह 20 डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है।

3. Heart Devil की डिस्काउंटेड कीमत 449 डायमंड है। इसे 899 डायमंड में पेश किया गया था।

4. Violet Parkour बंडल को भी 449 डायमंड में क्लेम किया जा कता है। इसका ओरिजन प्राइस 899 डायमंड है।

5. Burning Lily वेपन लूट क्रेट 40 डायमंड की जगह 20 डायमंड में मिल रही है।

6. Moon Flip इमोट को 199 डायमंड की बजाय 99 डायमंड में पाया जा सकता है।

कैसे खरीदें गेमिंग आइटम ?

फ्री फायर मैक्स में मिल रहे आइटम को खरीदना बहुत आसान है। नीचे सिंपल स्टेप बताए गए हैं :

1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स ओपन कर लीजिए।

2. होम स्क्रीन पर बने स्टोर सेक्शन में जाएं।

3. यहां डेली स्पेशल पर टैप करें।

4. अपने पसंद के आइटम को चुनें।

5. उस पर क्लिक करके परचेज बटन दबाएं।

5. फिर पेमेंट करें।

6. इसके बाद वो आइटम अनलॉक हो जाएगा।

जरूरी बात

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि फ्री फायर मैक्स का डेली स्पेशल सेक्शन रोज अपडेट होता है। इसके साथ स्टोर में मिलने वाले आइटम बदल जाते हैं। इस अपडेशन की वजह से गेमर्स को जल्द से जल्द आइटम खरीदने की सलाह दी जाती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।