Free Fire Max Daily Special: आधे डायमंड में मिल रहा Shibuya Idol बंडल, पाने का सुनहरा चांस
Free Fire Max Daily Special अपडेट हो गया है। आज इस खास स्टोर में Shibuya Idol बंडल मिल रहा है। इसे आप आधे रेट में अनलॉक कर सकते हैं। इसके अलावा, Come and Dance इमोट को भी आधी कीमत में क्लेम करने का मौका मिल रहा है।
Published By: ajay verma | Published: Aug 22, 2025, 10:09 AM (IST)
Free Fire Max गेमर्स के लिए डेली स्पेशल सेक्शन अपडेट हो गया है। इस बहुचर्चित सेक्शन में अल्ट्रा प्रीमियम Shibuya Idol बंडल मिल रहा है, जिसे आज बहुत सस्ते में अनलॉक किया जा सकता है। इसके साथ Storm Surge स्किन और Come and dance इमोट जैसे आइटम भी किफायती दाम पर उपलब्ध कराए गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गरेना का यह ऐसा सेक्शन है, जहां अलग-अलग प्रकार के गेमिंग आइटम पर छूट दी जाती है। इससे प्लेयर्स गेमिंग आइटम को कम डायमंड में खरीदकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
Free Fire Max Daily Special
फ्री फायर मैक्स डेली स्पेशल गेम का ऐसा हिस्सा है, जिसे खासतौर पर गेमर्स को फायदा पहुंचाने के लिए लाया गया है। इस सेक्शन को रोजाना अपडेट कर नए-नए गेमिंग आइटम जैसे वेपन स्किन, इमोट, बंडल आदि जोड़े जाते हैं। इन आइटम पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट ऑफर किया जाता है, जिनसे आइटम को आधी कीमत पर खरीदा जा सकता है। इससे डायमंड की बचत होती है और एक्सक्लूसिव आइटम को कम भाव में अनलॉक करने का अवसर मिलता है।
हम आपको यहां आज डेली स्पेशल में मिलने वाले सभी आइटम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप हाफ रेट में अपना बना सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।
How to get Items
- अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स ओपन कर लें।
- होम स्क्रीन से स्टोर सेक्शन में जाएं।
- यहां आपको डेली स्पेशल दिखाई देगा, उस पर टैप करें।
- फिर उस सेक्शन में चलें जाएं।
- यहां जिसे आइटम को आप खरीदना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद वो गेमिंग आइटम आपके अकाउंट में जुड़ जाएगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।