Free Fire Max में बिना डायमंड के मिल रहा Morse कैरेक्टर, ऐसे करें अनलॉक

Free Fire Max का Morse लेटेस्ट कैरेक्टर है, जिसे OB52 Update के तहत जोड़ा गया है। यह Stealth Bytes पावर के साथ आता है। इसे आज मुफ्त में क्लेम किया जा सकता है।

Published By: ajay verma | Published: Jan 20, 2026, 09:58 AM (IST)

Free Fire Max गेमर्स के लिए हाल ही में OB52 Update जारी किया गया। इस अपडेट के तहत गेम के ग्राफिक और गेमप्ले में सुधार किया गया। साथ ही, नए इवेंट को लाइव किया गया और नए कैरेक्टर Morse को जोड़ा गया, जिसे अच्छे-खासे डायमंड खर्च करके अनलॉक किया जा सकता है। हालांकि, Try Out Morse इवेंट में हिस्सा लेकर नए कैरेक्टर को क्लेम किया जा सकता है। अगर आप फ्री फायर मैक्स खेलते हैं और इस कैरेक्टर को पाना चाहते हैं, तो गेमिंग इवेंट आपके लिए है। हम आपको यहां इवेंट से कैरेक्टर अनलॉक करने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं... और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Try Out Morse

Free Fire Max में एक्टिव Try Out Morse एक टास्क बेस्ड इवेंट है। इसका मतलब है कि इस इवेंट में मिलने वाले ईनाम को टास्क पूरा करके पाया जा सकता है। यह गेमिंग इवेंट गेमर्स के लिए 25 जनवरी 2026 तक लाइव रहेगा। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Rewards

  • Morse (7 Days)
  • 2000 Gold
  • Morse

Tasks

1. फ्री फायर मैक्स में एक बार लॉग-इन करने पर 7 दिन के लिए Morse कैरेक्टर मिल रहा है।

2. फ्री फारय मैक्स में लगातार 6 बार BR/CS/LW मैच खेलने पर 2000 गोल्ड ईनाम के तौर पर दिए जा रहे हैं।

3. 12 बार BR/CS/LW मैच खेलने पर Morse कैरेक्टर दिया जा रहा है।

कैसे करें रिवॉर्ड्स क्लेम ?

1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन कर लीजिए।

2. इवेंट सेक्शन में जाएं।

3. एक्टिविटी टैब पर क्लिक कीजिए।

4. यहां आपको Try Out Morse इवेंट मिलेगा, उस पर टैप करिए।

5. टास्क पढ़कर गेम में परफॉर्म करें।

6. फिर इस सेक्शन में आएं।

7. अब क्लेम बटन पर टैप कर दीजिए।

8. इसके बाद आपको रिवॉर्ड मिल जाएगा।

Morse कैरेक्टर की डिटेल

Free Fire Max में OB52 Update के तहत Morse कैरेक्टर को लाया गया है। इस कैरेक्टर की पावर Stealth Bytes है। इसके एक्टिव होने पर आपका कैरेक्टर कुछ समय के लिए गायब हो जाता है। इससे वह दूर बैठे विरोधियों की नजर में नहीं आता है और उनके लिए कैरेक्टर पर निशाना लगाना भी मुश्किल हो जाता है। इससे बचने में मदद मिलती है। साथ ही, गेम में बने रहने की संभावना भी बढ़ जाती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।