Free Fire Max में Gold-Luck Royale वाउचर और स्पेशल ग्रेनेड मिल रहा बिल्कुल फ्री, ऐसे पाएं

Free Fire Max में खास टास्क इवेंट चल रहा है। इसका नाम Unleash Wargreymon! है। इसमें Gold और Luck रॉयल वाउचर मिल रहे हैं, जिन्हें फ्री में क्लेम किया जा सकता है। इसके साथ खास ग्रेनेड और टी-शर्ट को भी अनलॉक किया जा सकता है।

Published By: ajay verma | Published: Nov 18, 2025, 10:23 AM (IST)

Free Fire Max X DIGIMON के कोलैब्रेशन से गेम में अलग-अलग डिजाइन वाली शानदार वेपन स्किन आई हैं। इसमें स्पेशल ग्रेनेड देखने को मिले हैं। साथ ही, गेम में Unleash Wargreymon! इवेंट भी लाइव हुआ है। इस खास इवेंट में गोल्ड रॉयल व लक रॉयल वाउचर जीतने का अवसर मिल रहा है। इसके अलावा, गेमिंग इवेंट में स्पेशल ग्रेनेड व टी-शर्ट दी जा रही है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं नए इवेंट और ईनाम पाने का पूरा तरीका... और पढें: Free Fire Max में आधे दाम में मिल रहा Mr. Bone बंडल, क्लेम करने का सुनहरा चांस

Unleash Wargreymon!

फ्री फायर मैक्स का यह एक टास्क बेस्ड इवेंट है। यह 23 नवंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान गेमर्स लक और गोल्ड रॉयल वाउचर जैसे शानदार ईनाम को टास्क पूरा करके पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Loot Box और Grenade-Justaway मिल रहा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे करें अनलॉक

और पढें: Free Fire Max में गोल्ड रॉयल वाउचर और 2000 Gold मिल रहे फ्री, ऐसे करें क्लेम

Rewards

Gold Royale Voucher

Luck Royale Voucher

Grenade-Gaia Force

Wargreymon T-Shirt

Task

फ्री फायर मैक्स में 20 से 40 बार BR/CS/LW मैच खेलने और 4 से 10 बार ग्लू वॉल स्किन इस्तेमाल करने पर स्पेशल Egg मिल रहा है, जिसे आप एक्सचेंज करके ऊपर बताए गए रिवॉर्ड पा सकते हैं।

1. एक EGG एक्सचेंज करने पर 1 गोल्ड रॉयल वाउचर मिल रहा है।

2. दो EGG बदलने पर 2 लक रॉयल वाउचर दिए जा रहे हैं।

3. तीन EGG के बदले Gaia Force ग्रेनेड दिया जा रहा है।

4. चार EGG बदलने पर स्पेशल Wargreymon टी-शर्ट मिल रही है।

कैसे पाएं रिवॉर्ड्स ?

1. अपने फोन में फ्री फायर मैक्स ओपन कर लीजिए।

2. होम स्क्रीन से इवेंट सेक्शन में जाएं।

3. DIGIMON टैब पर टैप कीजिए।

4. अपकी स्क्रीन पर यह इवेंट खुलेगा।

5. यहां टास्क पढ़कर गेम में परफॉर्म करें।

6. दोबारा इस सेक्शन में आएं और क्लेम बटन दबाएं।

7. इसके बाद आपको रिवॉर्ड मिल जाएगा।

गेम मेकर Garena का कहना है कि टास्क पर आधारित गेमिंग इवेंट को उन गेमर्स के लिए लाया जाता है, जो अधिक Diamonds इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। इस प्रकार के इवेंट से डायमंड की बचत होती है और प्रीमियम आइटम अनलॉक करने का चांस मिलता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।