Free Fire Max में बहुत सस्ता मिल रहा Booyah Pass Premium Plus आज, ऐसे पाएं

Free Fire Max में BOOYAH PASS PREMIUM PLUS की कीमत बहुत ज्यादा है, लेकिन इस पास को बहुत सस्ते में पाया जा सकता है। जानने के लिए नीचे आर्टिकल पढ़ें।

Published By: ajay verma | Published: Feb 03, 2026, 11:05 AM (IST)

Free Fire Max में बंडल, इमोट, पेट, कैरेक्टर, लूट क्रेट और वेपन स्किन जैसे शानदार आइटम मिलते हैं, जिन्हें अनलॉक करने के लिए अच्छे-खासे डायमंड खर्च करने पड़ते हैं। इस कारण प्लेयर्स आइटम खरीदने के लिए कई बार सोचते हैं। ऐसे ही खिलाड़ियों के लिए बोयाह पास प्रीमियम (BOOYAH PASS PREMIUM) व बोयाह पास प्रीमियम प्लस (BOOYAH PASS PREMIUM PLUS) को लाया जाता है, जिसे लेने पर सभी गेमिंग आइटम एक साथ मिल जाते हैं। इसके लिए भी 800 से अधिक डायमंड इस्तेमाल करने पड़ते हैं। हालांकि, एक तरीका है, जिससे इस पास को सस्ते में प्राप्त किया जा सकता है, वो है गेमिंग इवेंट। और पढें: Free Fire Max में आधे दाम में मिल रहा Mr. Bone बंडल, क्लेम करने का सुनहरा चांस

जी हां, Free Fire Max के बोयाह पास रिंग (BOOYAH PASS RING) इवेंट में भाग लेकर बोयाह पास प्रीमियम को बहुत सस्ते में क्लेम किया जा सकता है। इसके लिए आपको स्पिन करना होगा। इस गेमिंग इवेंट को हाल ही में लाइव किया गया है। यह अगले 44 दिन तक जारी रहेगा। और पढें: Free Fire Max में Loot Box और Grenade-Justaway मिल रहा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे करें अनलॉक

और पढें: Free Fire Max में गोल्ड रॉयल वाउचर और 2000 Gold मिल रहे फ्री, ऐसे करें क्लेम

कितने डायमंड में होगा स्पिन ?

बोयाह पास रिंग इवेंट में 1 बार स्पिन करने के लिए 9 डायमंड उपयोग करने होंगे। 5 बार स्पिन करने के लिए 40 डायमंड खर्च करने होंगे।

Rewards

बोयाह पास प्रीमियम प्लस मिलने पर आपको Rippling Fin, Starwater Fin बंडल, Gloo Wall- Rippling Wonder, Astral Ripples Weapon Skin, Bat-Rippling Blue, Backpack-Fins of Harmony, Amphibian-Rippling Stars, Evo Weapon Universal Token, Team Booster Play Card, 1000 Gold, Pet Food और Gold Royale Voucher मिल रहा है।

ऊपर बताए गए गेमिंग आइटम के अलावा 4 से अधिक इमोट स्लॉट, एलिमिनेशन अनाउंसमेंट और प्रोफाइल बैज दिया जा रहा है। इसके साथ हर परचेज पर 20 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि, यह छूट केवल 100 लेवल वाले प्लेयर को ही मिलेगी।

टोकन के बदले मिलेगा प्रीमियम पास

बोयाह पास प्रीमियम प्लस को स्पिन के अलावा BP Ring Token एक्सचेंज करके भी पाया जा सकता है। इसके लिए आपको एक्सचेंज सेंटर में जाना होगा। यहां आपको 200 टोकन एक्सचेंज करने पर बोयाह पास प्रीमियम प्लस मिलेगा। 90 टोकन बदलकर बोयाह पास प्रीमियम को प्राप्त किया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।