Free Fire MAX OB44 Update के साथ गेम में आए ये नए फीचर, ऐसे करें डाउनलोड

Free Fire MAX OB44 Update एंड्रॉइड और iOS यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है। प्लेयर्स गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से इसे अपडेट कर सकते हैं। प्लेयर्स को कई नए फीचर्स देखने को मिल रहे हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Apr 17, 2024, 11:17 AM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX OB44 Update एंड्रॉइड और iOS यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है। प्लेयर्स गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से इसे अपडेट कर सकते हैं। प्लेयर्स को कई नए फीचर्स देखने को मिल रहे हैं।

Free Fire MAX OB44 Update आखिरकार लंबे इंतजार के बाद रिलीज कर दिया गया है। अपडेट के साथ गेम मे नया कैरेक्टर, नया मोड, विभिन्न बदलाव देखने को मिलेंगे। इतना ही नहीं यह अपडेट गेमर्स को एक से एक अच्छे रिवॉर्ड पाने का मौकी भी देगा। एंड्रॉइड और iOS दोनों यूजर के लिए अपडेट जारी कर दिया गया है। इस अपडेट को ऑफिशियल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। आइये, अपडेट को डाउनलोड करने का तरीका और अपडेट के साथ गेम में होने वाले बदलावों के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire MAX Diamonds: नया Top-Up इवेंट शुरू, डायमंड्स के साथ बोनस M1917 Bubble Trouble गन स्किन पाएं फ्री

Free Fire MAX OB44 Update Release

फ्री फायर मैक्स के साल के सबसे बड़े में से एक OB44 Update को प्लेयर्स के लिए रोल आउट कर दिया गया है। एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स इसे गूगल प्ले स्टोर से और iOS यूजर्स इसे एप्प्ल एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। डेवलपर प्लेयर्स को यह सलाह देता है कि थर्ज पार्टी ऐप के जरिए अपडेट डाउनलोड करना उनके डिवाइस के लिए नुकसानदायक हो सकता है। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 23 March 2026: आज फ्री में मिल रहे हैं प्रीमियम रिवॉर्ड्स, जल्दी लूट लो!

कैसे करें डाउनलोड?

एंड्रॉइड प्लेयर्स यहां क्लिक करके भी Free Fire MAX OB44 Update डाउनलोड कर सकते हैं। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 16 March 2026: आज ही पाएं फ्री स्किन, इमोट और लूट क्रेट

  • या फिर सबसे पहले अपने डिवाइस में गूगल प्ले स्टोर पर जाएं।
  • उसके बाद फ्री फायर मैक्स OB44 Update के लिए सर्च करें।
  • अब गेम के सामने आ रहे अपडेट बटन पर क्लिक कर दें।
  • ऐसा करते ही अपडेट डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा। ध्यान रखें कि आपके डिवाइस में अपडेट के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए।
  • अपडेट पूरा हो जाने के बाद आप गेम में नए फीचर्स आदि का आनंद उठा सकेंगे।
  • इसी तरह iOS यूजर्स एप्पल ऐप स्टोर पर जाकर गेम को अपडेट कर सकते हैं।

अपडेट के साथ आए नए फीचर्स

Free Fire MAX OB44 Update के साथ इस लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में नया Kairos कैरेक्टर भी आया है। इसके अलावा, डेवलपर गरेना गेम में Zombie Hunt मोड भी वापस आ गया है। इतना ही नहीं, गेमर्स को Mechadrake Trial मिलेगा। Ryden, Santino, Caroline, Nikita, Joseph, Kapella और Tatsuya जैसे कैरेक्टर में भी एडजस्टमेंट किया गया है। Vector, MP5, Charge Buster, Bizon और Trogon वेपन को भी अपडेट किया गया है। इन सभी बदलावों के साथ गेम और भी मजेदार होगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।