Free Fire Max में व्हीकल स्किन और Happy New Year वॉइस नोट मिल रहा फ्री, जानें कैसे करें Unlock
Free Fire Max Winter Finale इवेंट गेमर्स के लिए लाइव हो चुका है। इस शानदार इवेंट में Happy New Year वॉइस नोट ईनाम के रूप में दिया जा रहा है। इसके अलावा, व्हीकल स्किन भी मिल रही है।
Published By: ajay verma | Published: Dec 30, 2025, 09:08 AM (IST)
Free Fire Max में काफी संख्या में गेमिंग इवेंट लाइव हैं। इन सभी में शानदार आइटम रिवॉर्ड के तौर पर दिए जा रहे हैं। इनमें से एक Winter Finale इवेंट है। इसमें व्हीकल स्किन रिवॉर्ड के तौर पर दी जा रही है। इसके साथ गोल्ड (Gold) और हैप्पी न्यू ईयर (Happy New Year) वॉइस पैक मिल रहा है। अच्छी बात यह है कि इन सभी को बिना डायमंड के अनलॉक किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे...
Winter Finale Event
Free Fire Max में विंटर फिनाले इवेंट लाइव हो चुका है। इस शानदार इवेंट में 1000 गोल्ड दिए जा रहे हैं। साथ ही, हैप्पी न्यू ईयर (Happy New Year) वॉइस पैक और ICE Blossoms व्हीकल स्किन भी मिल रही है, जिन्हें क्लेम करने के लिए गेम मिले टास्क को पूरा करना होगा।
Prize List
- 1000 Gold
- Happy New Year Voice Note
- Motorbike-Ice Blossoms
Tasks
ऊपर बताए गए रिवॉर्ड्स को पाने के लिए निम्नलिखित टास्क को पूरा करना होगा।
1. BR/CS रैंक्ड मैच में 20 विरोधियों को नॉक आउट करने पर 1000 गोल्ड मिलेंगे।
2. BR/CS रैंक्ड मैच में 40 दुश्मनों को बाहर करने पर हैप्पी न्यू ईयर वॉइस पैक दिया जा रहा है।
3. BR/CS रैंक्ड मैच में 60 विरोधियों को गेम से नॉक आउट करने पर बाइक स्किन दी जा रही है।
कैसे करें Free Fire Max में रिवॉर्ड क्लेम ?
1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन कर लीजिए।
2. होम स्क्रीन पर बने इवेंट सेक्शन में जाएं।
3. विंटरलैंड ड्रीमस्पेस टैब दबाएं।
4. यहां आपको विंटर फिनाले इवेंट दिखाई देगा, उस पर टैप करिए।
5. फिर टास्क पढ़कर गेम में पूरा करें।
6. दोबारा इस सेक्शन में आकर क्लेम बटन दबा दें।
7. इसके बाद आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा।
कब तक लाइव रहेगा इवेंट ?
फ्री फायर मैक्स का यह टास्क बेस्ड इवेंट आज यानी 30 दिसंबर को लाइव हुआ है। यह गेमर्स के लिए 5 जनवरी 2025 तक लाइव रहेगा। इस दौरान टास्क पूरे करके जबरदस्त रिवॉर्ड्स जीते जा सकते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।