Free Fire Max में गेमर्स के लिए आया Moco Store, Magical Lamp जैसे ग्रैंड रिवॉर्ड्स पाने का सुनहरा मौका

Free Fire Max में Moco Store आ गया है, जहां से Arrival Animation Magical Lamp और Koi Skyfin जैसे रिवॉर्ड्स को अनलॉक किया जा सकता है।

Published By: ajay verma | Published: Mar 31, 2026, 10:48 AM (IST)

Free Fire Max में गेमर्स को फायदा पहुंचाने के लिए लक रॉयल जैसे इवेंट लाइव किए जाते हैं। डेली स्पेशल को रोज अपडेट किया जाता है। इसके साथ समय-समय पर Moco Store को भी आयोजित किया जाता है। इससे गेमर्स को अल्ट्रा-प्रीमियम आइटम अनलॉक करने का अवसर मिलता है, जिससे गेमिंग अनुभव बेहतर होता है और इन-गेम करेंसी डायमंड (Diamond) की बचत होती है, जो कि असली पैसों के आते हैं। और पढें: Free Fire Max में MP5 Meta Lava Gun Skin पाएं फ्री, MP5 X PARAFAL इवेंट की हुई एंट्री

Free Fire Max Moco Store

गरेना फ्री फायर मैक्स का मोको स्टोर हाल ही में लाइव हुआ है। यह गेमर्स के लिए अगले 6 दिन तक लाइव रहेगा। इस दौरान स्पिन करके रिवॉर्ड्स को क्लेम किया जा सकेगा। गरेना का मानना है कि इस स्टोर से गेमिंग अनुभव बेहतर होगा। साथ ही, अल्ट्रा-एक्सक्लूसिव आइटम को बहुत काम दाम में क्लेम किया जा सकता है। और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips

Grand Prize

Magical Lamp

Hope Seeker Bundle

M1014-Enhanced Armor

Koi Descend

Night Scouter Bundle

SPAS12-Cosmic Teleportia

Bonus Rewards

Koi Skyfin

Backpack-Verdant Soul

Loot Box-Celadon Grail

Jeep-Emerald Shimmer

Skyboard-Leap of Faith

Katana-Glistening Daystar

कैसे करें स्टोर में स्पिन ?

अगर आप मोको स्टोर से प्राइज पाना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कैसे स्पिन करें, तो इस सवाल का जवाब आपको हमारी खबर में मिलेगा। इसके लिए आप सबसे पहले नेक्स्ट बटन पर टैप करिए। इसके बाद आपको स्पिन बटन दिखाई देगा, उस पर क्लिक कीजिए। इसके लिए आपको 9 डायमंड का उपयोग करना होगा।

कब मिलेगा ग्रैंड प्राइज ?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोको स्टोर में ग्रैंड प्राइज जीतने के लिए गेमर्स को कम से कम 6 बार स्पिन करना होगा। इतने स्पिन करने के बाद भी रिवॉर्ड अनलॉक होगा, जिसका उपयोग आप गेम में कर पाएंगे।

FAQs

1. फ्री फायर मैक्स में मोको स्टोर को क्यों लाया गया है ?

Ans. गरेना का मानना है कि मोको स्टोर को स्पेशली गेमर्स के लिए लाया गया है। इससे प्रीमियम आइटम पाने का चांस मिलता है।

2. गरेना फ्री फायर मैक्स में किस प्रकार के इवेंट लाइव होते हैं ?

Ans. फ्री फायर मैक्स में लक रॉयल और टास्क बेस्ड इवेंट को सबसे ज्यादा लाइव किया जाता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।