Free Fire Max गेमर्स के लिए खुशखबरी, फ्री में मिल रहा Fireball Jutsu इमोट और Madara बंडल

Free Fire Max Madara Ring की एंट्री हो गई है। यह एक लक रॉयल इवेंट है और इसमें Madara Bundle-Fireball Jutsu Emote जैसे प्रीमियम आइटम मिल रहे हैं। इन्हें फ्री में पाने का बढ़िया मौका है।

Published By: ajay verma | Published: Aug 16, 2025, 10:09 AM (IST)

Free Fire Max में एनीमे प्रेमियों को ध्यान में रखकर खास इवेंट लाइव किया गया है। यह Madara Ring है। इसमें मादारा बंडल, फायरबॉल जुतसु इमोट और मादारा फैन बैकपैक मिल रहा है, जिन्हें फ्री में पाया जा सकता है। इसके अलावा, नए इवेंट से नारुतो यूनिवर्सल टोकन भी क्लेम किए जा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक लक रॉयल इवेंट है। इसमें मिलने वाले आइटम गेमर की किस्मत पर निर्भर करते हैं। हर आइटम को पाने के लिए स्पिन करना होता है। और पढें: Free Fire Max में Football Royal इवेंट लाइव, Pampas Eagles पाने का मौका

Free Fire Max Madara Ring

फ्री फायर मैक्स मादारा रिंग इवेंट आज शुरू हुआ है। यह अगले 15 दिन तक जारी रहेगा। इस बीच Madara Bundle और Fireball Jutsu Emote को बिना डायमंड के पाया जा सकता है। साथ ही, Madara's Fan बैकपैक को भी अनलॉक करने का मौका मिल रहा है। और पढें: Free Fire Max में Shuffling Emote आधे Diamonds में करें Claim, Daily Special हुआ अपडेट

और पढें: Free Fire Max में P90 Gilded Corrosion गन स्किन पाएं FREE, गेम में EVO Vault इवेंट हुआ शुरू

Rewards

Madara Bundle

Fireball Jutsu Emote

Madara's Fan Backpack

Naruto Universal Token

स्पिन के लिए कितने डायमंड होंगे खर्च ?

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि इस लक रॉयल इवेंट में रिवॉर्ड पाने के लिए आपको स्पिन करने के लिए डायमंड कर्च करने होंगे। हालांकि, इस खास इवेंट में पहला स्पिन फ्री दिया जा रहा है। यानी कि आप पहली बार बंडल, इमोट और बैकपैक को मुफ्त पा सकते हैं। इसके बाद आपको 5 स्पिन के लिए 45 डायमंड खर्च करने होंगे।

कैसे पाएं रिवॉर्ड ?

हम आपको इस गेमिंग आर्टिकल में कुछ आसान स्टेप बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप इवेंट में स्पिन कर पाएंगे और रिवॉर्ड जीत सकेंगे। आइए जानते हैं :

1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स ओपन कर लें।

2. लक रॉयल सेक्शन में जाएं।

3. यहां आपको टॉप पर मादारा रिंग इवेंट दिखाई देगा, उस पर टैप करें।

4. फिर नीचे की ओर बने स्पिन बटन पर टैप कर दें।

5. इसके बाद स्पिन प्रोसेस शुरू होगा।

6. इस तरह आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।