Free Fire Max में जुड़ा Love Wheel लक रॉयल, मिलेंगे ढेरों शानदार आइटम्स
Free Fire Max में नए लक रॉयल Love Wheel को ऐड किया गया है। इसके जरिए आप Sweetheart बंडल के साथ-साथ लूट क्रेट और पैराशूट जैसे आइटम पा सकते हैं। इसके लिए आपको डायमंड खर्च करने पड़ेंगे, लेकिन कोई टास्क नहीं करना होगा।
Published By: ajay verma | Published: Feb 15, 2024, 03:25 PM (IST) | Edited: Feb 16, 2024, 06:32 PM (IST)
हाइलाइट
- Free Fire Max में नया लक रॉयल आया है
- इसका नाम Love Wheel है
- इसमें ढेरों शानदार आइटम्स मिलेंगे
Free Fire Max में नया लक रॉयल आया है, जिसका नाम Love Wheel है। इसे वैलेंटाइन डे को ध्यान में रखकर ऐड किया गया है। इसमें Heartthrob और Sweetheart बंडल रिवॉर्ड के रूप में दिया जा रहा है। साथ ही, वैलेंटाइन वेपन लूट क्रेट भी पाने का मौका मिल रहा है। हालांकि, इसके लिए इन-गेम करेंसी डायमंड खर्च करने पड़ेंगे, जो कि असली पैसों के आते हैं। चलिए नीचे आर्टिकल में जानते हैं नए लक रॉयल और उसमें मिलने वाले रिवॉर्ड्स के बारे में।
Free Fire Max Love Wheel
गेम मेकर गरेना (Garena) ने हाल ही में फ्री फायर मैक्स में लव वील लक रॉयल को ऐड किया है। यह इवेंट अगले 6 दिन तक चलेगा। इस दौरान प्लेयर्स कमाल के रिवॉर्ड्स पा सकते हैं। नीचे लक रॉयल में मिलने वाले इनाम की सूची दी गई है :-
1. What a Heartthrob बंडल
2. What a Sweetheart बंडल
3. Love is in the Air पैराशूट
4. क्यूब फ्रैग्मेंट
5. Valentines वेपन लूट क्रेट
6. पेट फूड
7. सप्लाई क्रेट
8. What Love लूट बॉक्स
9. M4A1 Pink Laminate वेपन क्रेट
10. आर्मर क्रेट
स्पिन करने के लिए हटाने होंगे दो आइटम
फ्री फायर मैक्स का लव वील लक रॉयल हर बार आने वाले लक रॉयल से थोड़ा अलग है। इसमें स्पिन करने के लिए रिवॉर्ड बॉक्स से दो आइटम को हटाना होगा। इसके बाद ही स्पिन किया जा सकेगा। इसके लिए आपको 9 डायमंड खर्च करने पड़ेंगे।
आपको जानकर अच्छा लगेगा कि इस लक रॉयल आइटम दोबारा रिपीट नहीं होते हैं। इसका मतलब है कि हर बार स्पिन करने पर आपको नया आइटम ही मिलेगा।
आइटम्स पाने के लिए अपनाएं यह तरीका
1. अपने स्मार्टफोन में Free Fire Max गेम ओपन करें।
2. होम स्क्रीन की लेफ्ट साइड में बने लक रॉयल सेक्शन पर टैप करें।
3. यहां आपको नीचे की तरफ Love Wheel लक रॉयल दिखाई देगा।
4. उस पर क्लिक करें।
5. अब उस लक रॉयल से उन दो आइटम को हटाएं, जिन्हें आप प्राप्त नहीं करना चाहते हैं।
6. कंफर्म बटन पर क्लिक करें।
7. 9 डायमंड पर टैप करें।
8. स्पिन होने के बाद आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा।
रिडीम कोड
आप लक रॉयल के अलावा रोजाना जारी होने वाले रिडीम कोड के माध्यम से भी काम के आइटम्स पा सकते हैं। इसके लिए आपको न तो किसी तरह का टास्क पूरा करना होगा और न ही डायमंड खर्च करने पड़ेंगे।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।