Free Fire Max OB52 Update आने के बाद लाइव हुआ नया इवेंट, 3000 Gold और बैनर मिल रहा फ्री
Free Fire Max OB52 Update आने के बाद गेम में JUJUSTU LOGIN Mission लाइव हो गया है। इसमें 3000 Gold और गोल्ड रॉयल वाउचर मुफ्त में मिल रहा है। साथ ही, बैनर भी फ्री में ऑफर किया जा रहा है।
Published By: ajay verma | Published: Jan 14, 2026, 12:56 PM (IST)
Free Fire Max OB52 Update आने के बाद गेम में बड़े बदलाव हुए हैं। इस अपडेशन से नए कैरेक्टर की एंट्री हुई है। मैप्स में नई लोकेशन Neon City लाइव हुई है। इसके साथ कई इवेंट्स भी लाइव हुए हैं। इनमें से एक JUJUSTU LOGIN Mission है। इसमें गोल्ड और लक रॉयल वाउचर मिल रहा है। इसके अलावा, गोल्ड व बैनर भी रिवॉर्ड के तौर पर दिया जा रहा है। आइए इस खबर में जानते हैं नए इवेंट की पूरी डिटेल और ईनाम पाने का तरीका...
JUJUSTU LOGIN Mission
Free Fire Max के इस मिशन को जैपनीज एनीमे सीरीज Jujutsu Kaisen (JJK) के साथ मिलकर लाया गया है। यह एक लॉग-इन बेस्ड इवेंट है। इसमें लॉग-इन करके गोल्ड और लक रॉयल वाउचर क्लेम किए जा सकते हैं। इनके साथ गोल्ड और बैनर को भी अनलॉक किया जा सकता है।
Rewards
Task List
- फ्री फायर मैक्स में एक बार लॉग-इन करने पर Gold Royale Voucher मिल रहा है।
- गेम में तीन बार लॉग-इन करने पर Luck Royale वाउचर दिया जा रहा है।
- गेम में एक दिन में 7 बार लॉग-इन करने पर 3000 गोल्ड दिए जा रहे हैं।
- फ्री फायर मैक्स में एक दिन में 11 बार लॉग-इन करने पर स्पेशल बैनर ईनाम के तौर पर दिया जा रहा है।
कब तक लाइव रहेगा इवेंट ?
फ्री फायर मैक्स का यह लॉग-इन इवेंट गेमर्स के लिए 13 फरवरी 2026 तक लाइव रहेगा। इस बीच लॉग-इन करके ऊपर बताए गए रिवॉर्ड्स को अपने नाम किया जा सकता है।
जारी हुआ OB52 Update
आपको बताते चलें कि फ्री फायर मैक्स ओबी52 अपडेट को आज सुबह लाइव किया गया है। इस अपडेट को गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके आने से गेम में नई लोकेशन Neon City एक्टिवेट हुई है। गेम में Morse कैरेक्टर को जोड़ा गया है। इसके साथ गेम के ग्राफिक्स और गेमप्ले में भी सुधार किया गया है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।