Free Fire Max में आया Holi Royale इवेंट, शानदार गन स्किन के साथ मिलेगा Jock Shock बंडल

Free Fire Max में Holi Royale इवेंट चल रहा है, जिसे पिछले सप्ताह लाइव किया गया था। इसमें बैकपैक, स्किन्स और आउटफिट्स रिवॉर्ड्स के तौर पर दिए जा रहे हैं। इसके लिए डायमंड खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Published By: ajay verma | Published: Mar 18, 2024, 12:46 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire Max में होली इवेंट आया है
  • इसका नाम Holi Royale है
  • इसमें शानदार आउटफिट्स और स्किन मिल रही हैं

Free Fire Max में होली (Holi 2024) के त्यौहार को ध्यान में रखकर खास इवेंट ऐड किया गया है। इसका नाम Holi Royale है। इसमें कई सारे थीम्ड आइटम्स रिवॉर्ड्स के रूप में दिए जा रहे हैं। साथ ही, इवेंट में मेगा प्राइस के तौर पर Jock Shock बंडल और Scythe - Techno वेपन स्किन्स मिल रही हैं। आइए नीचे विस्तार से जानते हैं फ्री फायर मैक्स के नए होली इवेंट और मिलने वाले रिवॉर्ड्स के बारे में... और पढें: Free Fire Max में Wooden Cabin ग्लू वॉल स्किन करें Claim, Daily Special लाया मौका

Free Fire Max के होली रॉयल इवेंट में आउटफिट्स, व्हीकल, बैकपैक, आर्मर क्रेट, बाउंटी कॉइन और स्किन जैसे धमाकेदार कॉस्मेटिक आइटम्स प्राप्त करने के लिए प्लेयर्स को इन-गेम करेंसी डायमंड का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा। इसकी बजाय गोल्ड का उपयोग करना होगा। इसमें एक बार स्पिन करने के लिए 1000 गोल्ड इस्तेमाल करना होगा, जबकि 10+1 स्पिन करने के लिए 10000 गोल्ड यूज करने होंगे। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम

स्पिन करने पर मिलेंगे ये शानदार रिवॉर्ड्स

Scythe - Techno और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका

Jock Shock Bundle

Prismatic Warrior Bundle

Jeep - Holi Swagger

Backpack - Techno Joy

Technocity Banner

Technojoy Avatar

Funfair Hare (Top) - 3/7/15 Days

Funflair Hare (Top) - 3/7/15 Days

Hotshot Male (Top) - 3/7/15 Days

Dazzling Diva (Head) - 3/7/15 Days

Diva Dip Dye - 3/7/15 Days

Diva Dreadlocks - 3/7/15 Days

Hotshot Male (Bottom) - 3/7/15 Days

Hotshot Female (Bottom) - 3/7/15 Days

Armor Crate

Supply Crate

Leg Pockets

Pocket Market

Bonfire Airdrop Aid

Secret Clue

Bounty Token

इवेंट से रिवॉर्ड पाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करें।

2. गेम के लक रॉयल सेक्शन में जाएं।

3. यहां आपको होली रॉयल इवेंट मिलेगा।

4. उस पर क्लिक करें।

5. अब आपके फोन की स्क्रीन पर इवेंट ओपन हो जाएगा।

6. यहां से आप स्पिन करके शानदार रिवॉर्ड्स प्राप्त कर सकते हैं।

थॉमसन रॉयल इवेंट

फ्री फायर मैक्स में होली इवेंट के अलावा Thompson Royale इवेंट को लाइव किया गया था। यह अभी भी जारी है। इसमें Thompson – Galactic Panthera, Thompson – Dawnbreaker Lynx, Thompson – Firehound Jaguar और Thompson – Hoarfrost Cheetah गन स्किन रिवॉर्ड के तौर पर दी जा रही है। इसके लिए आपको डायमंड खर्च करने पड़ेंगे।

आखिर में बताते चलें कि गेम डेवलपर गरेना का मानना है कि इस तरह के इवेंट से प्लेयर्स को प्रीमियम आउटफिट्स और स्किन जैसे आइटम्स पाने का मौका मिलता है। ये उनके बहुत काम आते हैं और उनका इंटरेस्ट गेम में बना रहता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।