Free Fire Max में फ्री मिल रहा स्पेशल Meteor Punch Fist इफेक्ट, अभी क्लेम करने के लिए करें ये काम

Free Fire Max में Meteor Punch Fist Faded Wheel इवेंट लाइव हो गया है। इसमें शानदार एलिमिनेशन इफेक्ट ईनाम के तौर पर मिल रहा है। इसके अलावा, पेट फूड जैसे आइटम भी दिए जा रहे हैं।

Published By: ajay verma | Published: Apr 10, 2025, 08:43 AM (IST)

Free Fire Max में गेमर्स के लिए नया Faded Wheel इवेंट आ गया है। यह Meteor Punch Fist है। इसमें प्रमुख रिवॉर्ड के रूप में स्पेशल एनिमेशन इफेक्ट दिया जा रहा है। इसके साथ ही इवेंट से प्रीमियम वेपन लूट क्रेट, बाइक स्किन, पेट फूड और बैकपैक जैसे आइटम्स पाने का भी चांस मिल रहा है। यदि आप इन सभी आइटम को पाना चाहते हैं, तो हम इस आर्टिकल में आपको इवेंट से ईनाम पाने का तरीका बताएंगे। और पढें: Free Fire Max में P90 Gilded Corrosion गन स्किन पाएं FREE, गेम में EVO Vault इवेंट हुआ शुरू

Free Fire Max Meteor Punch Fist

फ्री फायर मैक्स का फेडेड व्हील इवेंट को आज लाइव किया गया है, जो अगले 14 दिन तक जारी रहेगा। इस बीच गेमर्स इवेंट में स्पिन करके शानदार आइटम रिवॉर्ड के तौर पर पा सकते हैं। यह एक लक रॉयल इवेंट है। इसमें मिलने वाला रिवॉर्ड आपकी किस्मत पर निर्भर करेगा। और पढें: Free Fire Max में Sleepy Ring हुआ शुरू, Sleepyhead Bundle फ्री पाने का सुनहरा मौका

और पढें: Free Fire Max में Party Dance Emote अनलॉक करने का सुनहरा मौका, Daily Special से आधी कीमत में करें अपने नाम

रिवॉर्ड लिस्ट (Reward List)

  • Fist-Meteor Punch
  • Cube Fragment
  • Frozen Platinum Weapon Loot Crate
  • Motobike-Limelite
  • Supply Crate
  • Pet Food
  • Xtreme Adventure Weapon Loot Crate
  • Armor Crate
  • Earthelum

यहां बताए गए सभी रिवॉर्ड को पाने के लिए स्पिन करना होगा। इसके लिए डायमंड उपयोग करने होंगे। हालांकि, स्पिन करने से पहले आपको उन दो आइटम को चुनना होगा, जिन्हें आप पाना नहीं चाहते हैं। इसके बाद वो आइटम रिवॉर्ड लिस्ट से हट जाएंगे।

अब आप 9 डायमंड खर्च करके स्पिन कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस इवेंट में हर बार स्पिन करने पर डायमंड की संख्या बढ़ जाएगी और एक बार पाए गए रिवॉर्ड को दोबारा प्राप्त नहीं किया जा सकेगा।

ऐसे करें क्लेम रिवॉर्ड

  • अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करें।
  • होम स्क्रीन के लेफ्ट कॉर्नर में बने स्टोर सेक्शन में जाएं।
  • आपको Meteor Punch Fist इवेंट दिखाई देगा, उस पर टैप करें।
  • यहां आप स्पिन बटन पर क्लिक करें।
  • स्पिन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।