Free Fire Max में मिल रही Metal Garurumon Power वेपन स्किन फ्री, अभी ऐसे पाएं

Free Fire Max में Digimon M590 Ring इवेंट ने दस्तक दी है। इसमें Metal Garurumon Power वेपन स्किन के साथ-साथ Gabumon बैकपैक और Digimon Token जैसे शानदार रिवॉर्ड मिल रहे हैं।

Published By: ajay verma | Published: Nov 17, 2025, 08:50 AM (IST)

Free Fire Max ने Anime लवर्स के लिए Digimon के साथ हाथ मिलाया है। इस पार्टनरशिप के तहत गेम में यूनीक डिजाइन वाली वेपन स्किन, बैक और व्हीकल स्किन को एड किया है। इसके साथ नए गेमिंग इवेंट्स भी लाइव किए गए हैं। इनमें से एक Digimon M590 Ring है। इसमें Metal Garurumon Power स्किन और स्पेशल बैकपैक मिल रहा है। इसके अलावा, Digimon Token भी पाने का अवसर दिया जा रहा है। और पढें: Free Fire Max में P90 Gilded Corrosion गन स्किन पाएं FREE, गेम में EVO Vault इवेंट हुआ शुरू

DIGIMON M590 RING

Free Fire Max का डिजीमॉन एम590 रिंग इवेंट हाल ही में लाइव हुआ है। यह लक रॉयल इवेंट है, जो अगले 13 दिन 15 घंटे तक लाइव रहेगा। इस बीच स्पिन करके Metal Garurumon Power वेपन स्किन मिल रही है। इससे वेपन की आर्मर भेदने की क्षमता और रीलोड स्पीड बढ़ जाएगी। यह स्किन लॉबी में भी दिखाई देगी। इसके साथ Gabumon Backpack और Motorbike-Metal Garururumon स्किन मिलेगी। और पढें: BGMI में आया सबसे खतरनाक Mode, खिलाड़ी हुए दीवाने!

और पढें: Free Fire Max में Sleepy Ring हुआ शुरू, Sleepyhead Bundle फ्री पाने का सुनहरा मौका

Rewards

  • Metal Garurumon Power Weapon Skin
  • Gabumon Backpack
  • Motorbike-Metal Garururumon
  • Digimon Token

कैसे पाएं रिवॉर्ड्स ?

इस गेमिंग इवेंट से रिवॉर्ड पाने के लिए गेमर्स को स्पिन करना होगा। इसके लिए इन-गेम करेंसी Diamond का इस्तेमाल करना होगा। एक बार स्पिन करने के लिए 20 डायमंड लगेंगे। वहीं, 5 बार स्पिन करने के लिए 90 डायमंड का उपयोग करना होगा।

1. रिवॉर्ड्स के लिए फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करना होगा।

2. स्टोर सेक्शन में जाएं।

3. यहां आपको टॉप पर DIGIMON M590 RING इवेंट दिखाई देगा, उस पर क्लिक कीजिए।

4. अब स्पिन बटन दबा दीजिए।

5. इसके बाद स्पिन शुरू हो जाएगा और कुछ सेकेंड में आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा।

क्या है DIGIMON ?

आपकी जानकारी के लिए अंत में बता दें कि Digimon की फुल फॉर्म डिजिटल मॉन्स्टर है। यह एक जैपनीज मीडिया फ्रेंचाइजी है, जो डिजिटल वर्ल्ड दर्शाती है। इसके वीडियो गेम्स से लेकर Anime सीरीज तक आ चुकी हैं। इसके कैरेक्टर और डिजीमॉन बहुत पॉपुलर हैं। इसके प्लेइंग कार्ड्स भी मिलते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।