Free Fire Max में शुरू हुआ Faded Wheel इवेंट, फ्री में मिल रहा प्रीमियम Carnival Funk Emote

Free Fire Max Carnival Funk लाइव हो चुका है। इस शानदार गेमिंग इवेंट में Carnival Funk Emote मिल रहा है। इसके अलावा, गेमिंग इवेंट से Enhance Hammer, Super Leg Pocket और Team Booster जैसे आइटम भी पाए जा सकते हैं।

Published By: ajay verma | Published: Nov 22, 2025, 10:30 AM (IST)

Free Fire Max को खास बनाने के लिए Carnival Funk इवेंट आ गया है। इस शानदार इवेंट में प्रमुख रिवॉर्ड के तौर पर स्पेशल फंकी इमोट मिल रहा है। इसके साथ लूट बॉक्स, सुपर लैग पॉकेट, वेपन लूट क्रेट और खास बैकपैक जैसे आइटम्स को भी क्लेम किया जा सकता है। गेम डेवलपर गरेना का मानना है कि इस इवेंट को खासतौर पर गेमर्स के लिए लाया गया है। इससे प्रीमियम आइटम पाए जा सकते हैं और गेमिंग अनुभव भी बेहतर होगा। और पढें: Free Fire Max में P90 Gilded Corrosion गन स्किन पाएं FREE, गेम में EVO Vault इवेंट हुआ शुरू

Carnival Funk Event

फ्री फायर मैक्स में Carnival Funk इवेंट आज लाइव हुआ है। यह गेमर्स के लिए अगले 10 से 15 दिन तक लाइव रहेगा। इस बीच स्पिन करके Carnival Funk Emote, Enhance Hammer, Loot Box-Egghunter और Team Booster जैसे आइटम प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अलावा, पैराशूट स्किन और सुपर-लैग पॉकेट भी पाने का चांस मिल रहा है। और पढें: Free Fire Max में Sleepy Ring हुआ शुरू, Sleepyhead Bundle फ्री पाने का सुनहरा मौका

और पढें: Free Fire Max में Party Dance Emote अनलॉक करने का सुनहरा मौका, Daily Special से आधी कीमत में करें अपने नाम

Reward List

  • Carnival Funk Emote
  • Enhance Hammer
  • Sterling Futurnetic Weapon Loot Crate
  • Loot Box-Egghunter
  • Super Leg Pocket
  • Tactical Market
  • Parachute-Scoped-In
  • Cheetah Weapon Loot Crate
  • Team Booster
  • Backpack-Skater Gadget

कितने में होगा स्पिन ?

आपको बता दें कि गरेना फ्री फायर मैक्स का यह एक Faded Wheel इवेंट है। इससे ईनाम जीतने के लिए सबसे पहले उन दो आइटम को चुनना होगा, जिन्हें आप क्लेम नहीं करना चाहते हैं। इसके बाद वो आइटम रिवॉर्ड लिस्ट से हट जाएंगे। अब आपको स्क्रीन पर स्पिन बटन दिखाई देगा। इसके लिए आपको 9 डायमंड खर्च करने होंगे।

1. अपने फोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन कर लें।

2. स्टोर सेक्शन में जाएं।

3. यहां आपको टॉप पर Carnival Funk इवेंट दिखाई देगा, उस पर टैप कीजिए।

4. अब उन आइटम को सिलेक्ट करें, जिन्हें आप नहीं पाना चाहते हैं।

5. वो आइटम ईनाम लिस्ट से हट जाएंगे।

6. अब स्पिन बटन दिखाई देगा, उस पर टैप करें।

7. इस तरह आप स्पिन करके रिवॉर्ड पा सकते हैं।

नोट : इस इवेंट में एक बार क्लेम किए गए रिवॉर्ड को दोबारा प्राप्त नहीं किया जा सकता है। हर स्पिन के बाद डायमंड की संख्या बढ़ जाएगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।