Free Fire Max प्लेयर्स के बहुत काम आएंगे ये आइटम्स, मिलेगी जीत

Free Fire Max में अलग-अलग प्रकार के आइटम्स मिलते हैं। इनमें से कुछ आइटम्स ऐसे हैं, जो प्लेयर के बहुत काम आएंगे और इन्हें खरीदना बहुत जरूरी है। हम नीचे उन ही अहम आइटम्स के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

Published By: ajay verma | Published: Apr 19, 2024, 05:07 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire Max में हर प्रकार के आइटम मिलते हैं
  • इनमें से कुछ आइटम्स ऐसे हैं, जिनका उपयोग प्लेयर्स को करना चाहिए
  • इनसे जीतने में मदद मिलती है

Free Fire Max दुनियाभर में अपने ग्राफिक्स और गेमप्ले ही नहीं बल्कि इन-गेम आइटम्स की वजह से जाना जाता है। ये आइटम्स गेमर्स की जीतने में मदद करते हैं और गेम को मजेदार बनाते हैं। इनमें कुछ आइटम्स ऐसे भी हैं, जिन्हें खरीदना बहुत अवश्यक है। हम इस गेमिंग आर्टिकल में उन ही महत्वपूर्ण आइटम्स के बारे में डिटेल में बताने जा रहे हैं, जिनका उपयोग हर एक प्लेयर को करना चाहिए। चलिए इन आइटम पर डालते हैं एक नजर... और पढें: Free Fire MAX में Assault Rifle इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं देखना पड़ेगा हार मुह

Free Fire Max Important Items For Gamers

पेट्स

फ्री फायर मैक्स में विभिन्न पावर वाले पेट्स मौजूद हैं। इनके इस्तेमाल से मैच में सर्वाइव किया जा सकता है और ज्यादा किल निकालने में भी मदद मिलती है। इनके उपयोग से गेम में जीतने की संभावना बढ़ जाती है। प्लेयर्स पेट्स को अपनी गेमिंग शैली के आधार पर चुनकर इन-गेम स्टोर से खरीद सकते हैं। हालांकि, इनके लिए डायमंड खर्च करने पड़ते हैं। और पढें: Free Fire Max के सबसे पावर पैक्ड कैरेक्टर, हर मैच में आपको दिलाएंगे जीत

गन स्किन

गरेना फ्री फायर मैक्स में अलग-अलग तरह की गन स्किन मौजूद हैं। इन स्किन की खूबी है कि यह गन के डैमेज और फायर रेट को कई गुना बढ़ा देती हैं। इससे स्टैट्स में भी सुधार होता है। स्किन्स को इवेंट के जरिए प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए डायमंड खर्च करने पड़ते हैं। कई बार रिडीम कोड के माध्यम से भी ये स्किन मुफ्त में मिल जाती है। इसके अलावा, वेपन स्किन को इन-गेम स्टोर से भी खरीदा जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में मिलेगा पूरा प्रोटेक्शन, Gloo Wall इस्तेमाल करते समय ध्यान में रखें ये Tips

एलीट पास

अगर आप फ्री फायर मैक्स गेम खेलते हैं, तो आप डायमंड खर्च करके एलीट पास जरूर खरीदें। इसमें आपको मिशन पूरे करने के बाद बैकपैक, ग्लू वॉल और आउफिट शानदार आइटम्स मिलेंगे, जो आपके बहुत काम आएंगे। इनके इस्तेमाल से आप गेम में अपने आप को सबसे अलग दिखा सकेंगे। इससे आपको गेम में अलग पहचान भी मिलेगी।

कैरेक्टर

मल्टीप्लेयर गेम फ्री फायर मैक्स गेम में कैरेक्टर की भरमार है। ये सभी अनोखी पावर के साथ आते हैं। इनका उपयोग करके आप विरोधियों को आसानी से नॉक आउट कर सकते हैं। मुश्किल समय में खुद को बचा भी सकते हैं। इन्हें डायमंड खर्च करके इन-गेम स्टोर से खरीदा जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।