Free Fire Max में बढ़ जाएगी वेपन की पावर, इन अटैचमेंट का जरूर करें यूज

Free Fire Max में कई अटैचमेंट मिलते हैं। इनसे वेपन की पावर को कई गुना बढ़ाया जा सकता है। हम आपको गेम में मिलने वाले बेस्ट अटैचमेंट के बारे में बताने जा रहे हैं।

Published By: ajay verma
Published: Nov 08, 2024, 05:04 PM (IST)

Free Fire Max बैटल रॉयल गेम में विरोधी को नॉक आउट करने के लिए ढेरों वेपन मिलते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इन वेपन की पावर को अटैचमेंट से कई गुना बढ़ाया जा सकता है। इससे आम वेपन को किलिंग मशीन में तब्दील किया जा सकता है। अगर आपने अभी-अभी फ्री फायर मैक्स खेलना शुरू किया है, तो यह खबर आपके लिए है। हम आपको यहां गेम में मिलने वाले बेस्ट अटैचमेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी गन को घातक बने देंगे। और पढें: Free Fire Max में बार-बार हो रहे हैं Knock Out? अभी अपनाएं ये Winning Tips

Free Fire Max Best Attachments

साइलेंसर

फ्री फायर मैक्स में मिलने वाला साइलेंसर बहुत पॉपुलर और कारगर अटैचमेंट है। यह वेपन की आवाज को 95 प्रतिशत कम कर देता है। इससे विरोधी के लिए यह पता करना मुश्किल हो जाता है कि फायर कहां से किया गया है। अगर आप सोलो खेल रहे हैं, तो इस अटैचमेंट का जरूर उपयोग करें। इससे आपकी लोकेशन रिवील नहीं होगी और आप दुश्मन को नॉक आउट भी कर पाएंगे। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips

मैगजीन

मैगजीन की मदद से गन की बुलेट स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। इससे फायदा यह होगा कि आपकी बुलेट जल्दी खत्म नहीं होगी और एक बार में कई दुश्मनों का मुकाबला एक साथ कर पाएंगे। साथ ही, आपके गेम में अंत तक बने रहने की संभावना कई गुना बढ़ जाएगी। और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips

स्कोप

बैटल रॉयल गेम फ्री फायर मैक्स में अलग-अलग प्रकार के स्कोप मिलते हैं। इनमें 2एक्स, 3एक्स और 8एक्स शामिल हैं। इनका उपयोग करके एक्यूरेसी को बढ़ाया जा सकता है। इससे निशाना लगाने में भी आसानी होती है। इसका इस्तेमाल आप एसएमजी, एलएमजी और असॉल्ट राइफल के साथ कर सकते हैं।

फोरग्रिप

फ्री फायर मैक्स का फोरग्रिप अटैचमेंट गन की एक्यूरेसी को बढ़ाया जा सकता है। इससे बुलेट सीधी निशाने पर लगती है। इसको SMG, असॉल्ट राइफल और LMG के साथ किया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।