Free Fire Max प्लेयर्स के काम आएंगे ये 4 खास तरीके, एक गोली में दुश्मन होगा ढेर

Free Fire Max में जीत दर्ज करने के लिए हेडशॉट लगाना बहुत जरूरी है। इसके बिना जीतना काफी मुश्किल हो जाता है। हमने नीचे कुछ खास तरीके बताए हैं, जिनसे खिलाड़ी आसानी से हेडशॉट लगा पाएंगे।

Published By: ajay verma | Published: Jun 01, 2024, 09:40 AM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire Max में हेडशॉट लगाकर जीत दर्ज की जा सकती है
  • हालांकि, गेम में हेडशॉट लगाना आसान नहीं है
  • कुछ तरीके हैं, जिनसे हेडशॉट आसानी से लगाया जा सकता है

Free Fire Max में विरोधियों को नॉक आउट करने का सबसे बढ़िया तरीका हेडशॉट है। इससे बहुत ज्यादा डैमेज पहुंचता है और जीतना बहुत आसान हो जाता है। हालांकि, गेम में हेडशॉट लगाना बिल्कुल भी आसान नहीं है। इसका इस्तेमाल केवल प्रो प्लेयर्स ही कर पाते हैं। अगर आप फ्री फायर मैक्स में हेडशॉट नहीं लगा पाते हैं, तो यह गेमिंग खबर आपके काम आएंगी। इसमें कुछ तरीके बताए गए हैं, जिनसे आप गेम में हेडशॉट लगा पाएंगे। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips

Free Fire Max Best Ways to Get Headshots

लेआउट पोजीशन

हेडशॉट लगाने के लिए बटन का सही जगह होना बहुत जरूरी है। आप इसके लिए थ्री या फिर फोर फिंगर क्लॉ सेटअप का उपयोग कर सकते हैं। इससे आप हेडशॉट लगाने के साथ जरूरी आइटम्स को पिक व ड्रॉप भी कर पाएंगे। इससे गेम में जीत प्राप्त करना आसान होगा। यदि आप हमारे बताए बटन सेटअप के साथ गेम नहीं खेल पाते हैं, तो आप अपने हिसाब से बटन को प्लेस करके हेडशॉट लगाने की प्रैक्टिस कर सकते हैं। और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips

क्रॉसहेयर

फ्री फायर मैक्स में क्रॉसहेयर निशाना लगाने के लिए मिलता है। इसकी मदद से सटीक हेडशॉट लगाया जा सकता है। इसके लिए आप गेम खेलने के दौरान क्रोसहेयर को विरोधी के सिर पर रखने का प्रयास करें। इससे आपके लिए सिर पर वार करना आसान हो जाएगा, जिससे विरोधी एक बुलेट में नॉक आउट हो जाएगा।

सेंसिटिविटी सेटिंग

गेम की सेंसिटिविटी सेटिंग में बदलाव करने से स्क्रीन मूवमेंट बेहतर होती है, जिससे हेडशॉट लगने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। आप सेटिंग को 100 पर रखें और ट्रेनिंग मोड में जाकर हेडशॉट लगाकर टेस्ट करें। यदि हेडशॉट लगाने में दिक्कत आती है, तो सेटिंग को अपने हिसाब से कस्टामाइज करें। ऐसा करने से आपके लिए हेडशॉट लगाना काफी आसान हो जाएगा।

स्कोप

मिड रेंज की फाइट में 6X जैसे स्कोप का इस्तेमाल करें। इससे आप दुश्मन के सिर पर हमला करके उसे चंद बुलेट में नॉक आउट कर पाएंगे। इससे आप गेम में सर्वाइव करने के साथ जीत अपनी टीम के नाम कर पाएंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।