Free Fire India होगा Free Fire Bharat, इस वजह से लॉन्च में हो रही देरी?

Free Fire India को अब नए नाम Free Fire Bharat के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इस गेम को 5 सितंबर को लॉन्च किया जाना था, लेकिन गेम डेवलपर ने इसकी लॉन्चिंग कुछ सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दी है।

Published By: harshit harsh | Published: Sep 20, 2023, 05:47 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire India की लॉन्चिंग को लेकर नई अटकलें सामने आई हैं।
  • इस गेम को Free Fire Bharat के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।
  • कुछ गेमर्स को लगता है कि इसकी वजह से गेम लॉन्चिंग में देरी हो रही है।

Free Fire India को अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में Garena के इस बैटल रॉयल गेम को पिछले साल फरवरी 2022 में बैन लगया गया था। गेम बैन लगने के बाद से फ्री फायर फैंस इसके दोबारा लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं। अगस्त के आखिर में गरेना ने इसे नए नाम फ्री फायर इंडिया के साथ लॉन्च करने की घोषणा की थी। इस गेम को 5 सितंबर को लॉन्च किया जाना था, लेकिन 4 सितंबर को गरेना ने इसकी लॉन्चिंग कुछ सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दी। गेमिंग इंडस्ट्री में ऐसी भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस गेम को अब Free Fire Bharat के नाम से लॉन्च किया जाएगा। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 13 March 2026: आज मुफ्त में पाएं गन स्किन गोल्ड इमोट्स जैसे शानदार आइटम, ऐसे करें क्लेम

Free Fire India या Free Fire Bharat?

दरअसल, भारत में हुए G20 Summit के दौरान भारत बनाम इंडिया की चर्चा जोरों पर थीं। ऐसे में कई गेमर्स को लग रहा है कि कहीं इस गेम का नाम भी तो नहीं बदल जाएगा? डेवलपर्स को गेम में किसी भी तरह के बदलाव करने में समय लगता है। शायद यही वजह है कि इस गेम की लॉन्चिंग आगे बढ़ाई गई है। हालांकि, गेम डेवलपर्स ने इसके नाम बदले जाने की बात कंफर्म नहीं की है। गरेना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस गेम की लॉन्चिंग कुछ सप्ताह के लिए बढ़ाई गई है। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes for 31 August 2025: आ गए नए कोड्स, Diamonds-Outfits-Booyah Pass पाएं FREE

Free Fire India ने अपने सोशल पोस्ट में कहा कि इस बैटल रॉयल गेम को मिल रहे रिस्पॉन्स से बेहद खुशी है। गेमर्स को बेहतर एक्सपीयिरंस देने के लिए इसकी लॉन्चिंग कुछ सप्ताह के लिए टाली जा रही है। गेम-प्ले को बेहतर बनाने कि लिए हमें कुछ और समय चाहिए, ताकि इसमें पूरी तरह से भारतीय एक्सपीरियंस मिल सके। इस को 40 मिलियन से ज्यादा यूजर्स के प्री-रजिस्टर कर लिया है। Free Fire India बैटल रॉयल गेम को Google Play Store और Apple App Store से प्री-रजिस्टर कर सकते हैं। और पढें: Free Fire India अगले साल होगा लॉन्च! जानें डिटेल

क्या होगा नया?

Garena ने इस गेम का टीजर जारी करते हुए कहा था कि इस गेम को भारतीय यूजर्स के हिसाब से बदलाव किए जाएंगे। साथ ही, भारतीय प्लेयर्स का डेटा लोकली यानी भारत में ही स्टोर किया जाएगा। यही नहीं, गेम में पैरेंटल कंट्रोल, प्राइवेसी, टाइम लिमिट जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं। इसके अलावा गरेना ने कई नामचीन भारतीय स्पोर्ट्स पर्सनैलिटीज जैसे कि महेंद्र सिंह धोनी, साइना नेहवाल, सुनील छेत्री आदि के साथ साझेदारी की है। इसमें नए थाला कैरेक्टर को भी जोड़ा जा सकता है, जो पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के निकनेम से इंस्पायर्ड होगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।