comscore

Android गेमर्स के लिए खुशखबरी, Fortnite की जल्द होगी Google Play Store पर धमाकेदार वापसी

एंड्रॉयड गेमर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है, फेमस बैटल रॉयल गेम Fortnite जल्द ही फिर से Google Play Store पर लौटने वाला है। गेम बनाने वाली कंपनी Epic Games ने इसकी पुष्टि की है। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Mar 05, 2026, 10:57 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

मोबाइल गेमिंग की दुनिया के सबसे फेमस गेम्स में से एक Fortnite जल्द ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए फिर से उपलब्ध होने वाला है। गेम बनाने वाली कंपनी Epic Games ने घोषणा की है कि यह गेम जल्द ही दुनिया भर में एंड्रॉयड डिवाइसेज और Google Play Store पर वापसी करेगा। यह फैसला तब लिया गया जब Google ने अपने एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर ऐप्स और पेमेंट सिस्टम से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव करने का ऐलान किया। दरअसल पिछले कुछ सालों से Epic Games और Google के बीच App Store की फीस और नियमों को लेकर विवाद चल रहा था। अब इन बदलावों के बाद दोनों कंपनियों के बीच समझौता हो गया है, जिससे एंड्रॉयड गेमर्स के लिए Fortnite को दोबारा डाउनलोड करना आसान हो जाएगा।

Tim Sweeney ने Google को धन्यवाद देते हुए क्या कहा?

इस खबर की जानकारी खुद Epic Games के फाउंडर और CEO Tim Sweeney ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी। उन्होंने Google को धन्यवाद देते हुए कहा कि कंपनी अब एंड्रॉयड को ज्यादा ओपन बना रही है, जहां अलग-अलग ऐप स्टोर और पेमेंट सिस्टम को बेहतर सपोर्ट मिलेगा। Tim Sweeney ने अपने पोस्ट में लिखा कि Google के नए फैसले से डेवलपर्स को ज्यादा आजादी मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि Fortnite जल्द ही Google Play Store पर दुनिया भर में उपलब्ध होगा। साथ ही Epic Games Store भी एंड्रॉयड, Windows और Mac पर काम करता रहेगा और 2026 के अंत तक एंड्रॉयड पर गेम इंस्टॉल करना और भी आसान बनाया जाएगा।

Google के नए नियम डेवलपर्स के लिए क्या बदलेंगे?

Epic Games ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि Google के नए बदलाव एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म को पहले से ज्यादा खुला और कॉम्पिटेटिव बना सकते हैं। कंपनी के मुताबिक अब डेवलपर्स के पास पेमेंट लेने के कई ऑप्शन होंगे। वे चाहें तो Google Play के पेमेंट सिस्टम का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर अपने अलग पेमेंट सिस्टम का यूज कर सकते हैं। इसके अलावा डेवलपर्स को यह सुविधा भी मिलेगी कि वे यूजर्स को ऐप के बाहर जाकर खरीदारी करने के लिए गाइड कर सकें। Epic का मानना है कि इससे मोबाइल ऐप स्टोर के बीच वही कंपटीशन देखने को मिल सकता है जो कंप्यूटर प्लेटफॉर्म पर Steam और Epic Games Store जैसे प्लेटफॉर्म्स के बीच होती है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Google ने Play Store में कौन-कौन से बड़े बदलाव किए हैं?

वहीं Google ने भी अपने नए सिस्टम को लेकर कई अहम घोषणाएं की हैं। कंपनी के अनुसार अब डेवलपर्स को ज्यादा बिलिंग ऑप्शन मिलेंगे और ऐप के अंदर होने वाली खरीदारी पर लगने वाली फीस भी कम की जाएगी। इसके अलावा Google ‘Registered App Stores’ नाम का एक नया प्रोग्राम शुरू करेगा, जिससे एंड्रॉयड फोन में दूसरे ऐप स्टोर को इंस्टॉल करना आसान होगा। Android Ecosystem के President Sameer Samat के अनुसार इन बदलावों का मकसद डेवलपर्स और यूजर्स दोनों को ज्यादा ऑप्शन और बेहतर अनुभव देना है। नई फीस व्यवस्था पहले अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप में लागू होगी और इसके बाद धीरे-धीरे बाकी देशों में भी शुरू की जाएगी। इसी के साथ Fortnite की वापसी भी जल्द शुरू होगी, जिससे दुनियाभर के एंड्रॉयड गेमर्स को फिर से यह फेमस बैटल रॉयल गेम खेलने का मौका मिलेगा।