Call of Duty: WWII अब नहीं खेल पाएंगे यूजर्स, अचानक ऐसा क्या हुआ कि Microsoft को करना पड़ा गेम रिमूव?

Call of Duty: WWII को अचानक Microsoft Store और Game Pass से हटा दिया गया है। गेम खेलने वाले हैरान हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ? रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गेम से हैकर्स लोगों के कंप्यूटर को कंट्रोल कर रहे थे। अब गेमर्स को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jul 10, 2025, 07:15 PM (IST)

और पढें: Microsoft ने सस्ता किया Xbox Game Pass, लेकिन Call of Duty फैंस को लगा झटका

Call of Duty: WWII एक मशहूर शूटिंग गेम है, जिसे हाल ही में Microsoft Store और PC Game Pass से हटा दिया गया है। यह गेम जून 2025 में ही Game Pass में शामिल किया गया था, लेकिन अब इसे हटाने की बड़ी वजह सामने आई है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गेम के जरिए हैकर्स PC यूजर्स के सिस्टम पर कंट्रोल पा रहे थे। इस साइबर खतरे की वजह से Activision ने गेम को हटा दिया है, हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कोई वजह नहीं बताई है। और पढें: इस तारीख से हमेशा के लिए बंद हो जाएंगे Call of Duty: Warzone Mobile के सर्वर, जानें वजह

यूजर्स ने बताई चौंकाने वाली बातें

PC गेमर्स ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर गंभीर चिंताएं जताई हैं। कुछ यूजर्स ने बताया कि उनका कंप्यूटर अचानक फ्रीज हो गया और उनके डेस्कटॉप वॉलपेपर भी अपने आप बदल गए। ये संकेत इस बात के हैं कि बाहरी कंट्रोल से सिस्टम में छेड़छाड़ हो रही थी। साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि गेम में कोई ऐसा कोड इंजेक्ट किया गया हो सकता है जिससे हैकर्स को रिमोट एक्सेस मिल गया। और पढें: Call of Duty: Black Ops 7 हुआ लॉन्च, मिलेंगे ये नए मोड्स और फीचर्स

पुराना कोड बना वजह?

सूत्रों की मानें तो ऐसा लगता है कि Game Pass पर जो Call of Duty: WWII गेम डाला गया था, उसमें पुराना और कमजोर सिक्योरिटी वाला कोड हो सकता है। अगर यह सही है, तो यह एक बड़ी लापरवाही मानी जाएगी। पुराने कोड या बग्स को बिना अपडेट किए गेम को फिर से लॉन्च करना, खासकर इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर, सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक हो सकता है।

अब क्या करें खिलाड़ी?

फिलहाल Call of Duty: WWII Microsoft Store और Game Pass से पूरी तरह गायब है। Activision ने अभी तक कोई पक्का अपडेट या सिक्योरिटी फिक्स की जानकारी नहीं दी है। जो खिलाड़ी पहले से गेम इंस्टॉल किए हुए हैं, उन्हें भी सलाह दी जा रही है कि जब तक कोई आधिकारिक अपडेट न आए, गेम को अनइंस्टॉल कर दें। गेमर्स और साइबर एक्सपर्ट्स अब Activision से मजबूत सिक्योरिटी प्रोटोकॉल की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाएं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।