COD Mobile Season 5 Revenge की रिलीज डेट आई सामने, The Boys की एंट्री से मचेगा बवाल
Call of Duty: Mobile Season 5: Revenge, 27 मई को रिलीज होने जा रहा है। इस अपडेट में फेमस वेब सीरीज The Boys का धमाकेदार क्रॉसओवर देखने को मिलेगा। नए मोड्स, सुपरपावर, हथियार और शानदार रिवॉर्ड्स के साथ यह सीजन गेमिंग एक्सपीरियंस को और ज्यादा मजेदार बना देगा। आइए जानते हैं...
Published By: Ashutosh Ojha | Published: May 25, 2026, 11:36 AM (IST)
Call of Duty: Mobile का नया सीजन 'Season 5: Revenge' अगले हफ्ते 27 मई को रिलीज होगा। इस अपडेट में फेमस वेब सीरीज The Boys के साथ खास क्रॉसओवर देखने को मिलेगा। गेम डेवलपर्स के मुताबिक नया सीजन खिलाड़ियों के लिए नए गेम मोड, हथियार, इवेंट्स और कई खास रिवॉर्ड लेकर आएगा। इस अपडेट के बाद Multiplayer और Battle Royale दोनों मोड्स में नए बदलाव देखने को मिलेंगे।
The Boys क्रॉसओवर में कौन-कौन सी नई सुपरपावर मिलेंगी?
इस बार के सीजन की सबसे बड़ी खासियत 'The Boys' थीम पर आधारित कंटेंट है। नए Multiplayer Mode 'Supe’d Up Attack of the Undead' में खिलाड़ियों को Homelander, Starlight और Black Noir जैसे सुपरहीरो कैरेक्टर्स के रूप में खेलने का मौका मिलेगा। इस मोड में एक खिलाड़ी शुरुआत में Undead बनेगा, जबकि बाकी खिलाड़ी अलग-अलग सुपरपावर वाले Supes बनेंगे। हर कैरेक्टर की अपनी खास ताकत होगी, जिससे मुकाबला और ज्यादा मजेदार बन जाएगा। वहीं Battle Royale मोड में 'Vought Royale' नाम का नया इवेंट जोड़ा जाएगा, जिसमें खिलाड़ियों को Laser Vision, Blink Teleport, Charge Jump और Electric Shockwave जैसी पावर इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा।
इस सीजन क्या खास मोड होगा?
नए सीजन में 'Armored Royale' मोड भी जोड़ा जा रहा है। यह एक स्क्वॉड आधारित Battle Royale मोड होगा, जहां हर टीम को अपनी आर्मर्ड गाड़ी मिलेगी। यही गाड़ी टीम के लिए ट्रांसपोर्ट और Respawn Point दोनों का काम करेगी। खिलाड़ी मैच के दौरान इन गाड़ियों को रिपेयर और अपग्रेड भी कर सकेंगे। इसके अलावा नया BAL-27 Assault Rifle भी लॉन्च होगा, जिसे फ्री Battle Pass tiers के जरिए अनलॉक किया जा सकेगा। कंपनी के अनुसार इस हथियार की खासियत यह है कि लगातार फायरिंग करने पर इसकी Fire Rate बढ़ती जाएगी। Premium Battle Pass खरीदने वाले खिलाड़ियों को नए Operator Skins, Weapon Blueprints और कई Exclusive Cosmetics भी मिलेंगे।
नए इवेंट्स और रिवॉर्ड्स में खिलाड़ियों को क्या-क्या मिलेगा?
COD Mobile Season 5: Revenge में कई नए इवेंट्स और रिवॉर्ड सिस्टम भी शामिल किए गए हैं। खिलाड़ियों को 'The Boys' और 'Dawn of the Seven' दो फेक्शंस में से एक चुनना होगा, जिसके जरिए वे पॉइंट्स कमाकर थीम वाले रिवॉर्ड अनलॉक कर सकेंगे। इसके अलावा '1v1 Duel – Second to None' नाम का नया इवेंट भी आएगा, जिसमें Multiplayer Duel सिस्टम में बदलाव किए जाएंगे। नया Challenge Pass भी जोड़ा जाएगा, जहां खिलाड़ी टोकन कमाकर Seasonal Items और Cosmetics ले सकेंगे। साथ ही Homelander, Starlight और Black Noir थीम वाले खास Draws भी इन-गेम स्टोर में उपलब्ध होंगे। यह अपडेट दुनियाभर में 27 मई से रोलआउट होना शुरू होगा, हालांकि अलग-अलग क्षेत्रों में इसकी टाइमिंग थोड़ी अलग हो सकती है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।