BGMI में AKM इस्तेमाल करते वक्त याद रखें ये बातें, मिलेंगे ज्यादा Kills

BGMI (Battlegrounds Mobile India) में AKM इस्तेमाल करते समय सही टेकनीक का उपयोग किया जाए, तो चिकन डिनर प्राप्त किया जा सकता है।

Published By: ajay verma | Published: Oct 25, 2024, 01:26 PM (IST)

BGMI (Battlegrounds Mobile India) में विरोधियों को नॉक आउट करने के लिए 40 से ज्यादा वेपन मिलते हैं। इनमें से एक AKM गन है, जो प्लेयर्स के बीच बहुत पॉपुलर है। इससे क्लोज और मिड रेंज की फाइट जीती जा सकती है। इसका डैमेज रेट बहुत हाई है। हम आपको इस गेमिंग आर्टिकल में खास टेकनीक बताने जा रहे हैं, जिससे आप गेम में गन का पूरा इस्तेमाल कर पाएंगे। आइए, नीचे जानते हैं... और पढें: BGMI में नहीं कर पाते AKM का सही इस्तेमाल, फॉलो करें स्मार्ट Tips

BGMI Tricks to Use AKM

रिकॉइल

बीजीएमआई की एकेएम की सबसे बड़ी कमजोरी हाई रिकॉइल है। इस कारण गन को कंट्रोल करना बहुत कठिन हो जाता है। इससे सही निशाना लगाने में मुश्किल आती है। इसलिए गेम में जब भी इस गन का उपयोग करें, तो Burst-फायरिंग मोड का इस्तेमाल करें। इस टेकनीक से एक्यूरेसी में सुधार होगा और किल आसानी से मिलेंगे। और पढें: BGMI 4.1 अपडेट कब आएगा, क्या होगी थीम और फीचर्स, जानें सब कुछ

अटैचमेंट

AKM के साथ सही अटैचमेंट का उपयोग करना बहुत जरूरी है। इसका रिकॉइल कम करने के लिए कंपनसेटर और वर्टिकल क्लिम्ब लगाएं। सटीक निशाना लगाने के लिए Gyroscope का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, आप क्विकड्रॉ लगाकर मैगजीन का साइज भी बढ़ा सकते हैं। और पढें: BGMI में बिगनर्स के लिए स्मार्ट Tips, सर्वाइव करना होगा बहुत आसान

लॉन्ग रेंज

बैटल रॉयल गेम बीजीएमआई में मिलने वाली AKM क्लोज और मिड रेंज की फाइट के लिए परफेक्ट है। हालांकि, लॉन्ग रेंज में इसका उपयोग करना आपके लिए घाटे का सौदा साबित होगा। इसलिए भूलकर भी लॉन्ग रेंज की लड़ाई में इस गन का यूज न करें। यदि करते हैं, तो आपकी हार पक्की है।

Jiggle

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि AKM का इस्तेमाल क्लोज रेंज की फाइट में किया जा सकता है। इस दौरान कई खिलाड़ी एक जगह रहकर फायर करते हैं और जल्दी नॉक आउट हो जाते हैं। ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए। इसकी बजाय फायर करते वक्त Jiggle यानी लगातार हिलना चाहिए। इससे विरोधी सही निशाना नहीं लगा पाएगा और आपको कम डैमेज पहुंचेगा।

प्रैक्टिस

AKM चलाने में महारत हासिल करने के लिए प्रैक्टिस करना बहुत जरूरी है। हर गेम में इस वेपन का इस्तेमाल करें। इससे आपकी प्रैक्टिस हो जाएगी और आपको समझ आ जाएगा कि गन को कैसे कंट्रोल करना है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।