BGMI में इन घातक Gun Combo का करें इस्तेमाल, चुटकियों में ढेर होगा दुश्मन

BGMI ढेरों गन मिलती हैं, जिनका इस्तेमाल करके विरोधियों को धूल चटाई जा सकती है। हमने नीचे कुछ खास गन कॉम्बो बताए हैं, जिससे जीतना काफी हद तक आसान हो जाएगा।

Published By: ajay verma | Published: Feb 17, 2025, 11:43 AM (IST)

BGMI एंड्रॉइड और आईफोन पर सबसे ज्यादा खेले जाने वाले मोबाइल गेम्स में से एक है। इस बैटल रॉयल गेम में मैच के लिए अलग-अलग मैप मिलते हैं। साथ ही, दुश्मन को नॉक आउट करने के लिए विभिन्न प्रकार के वेपन मुहैया कराते जाते हैं। इनसे जीतने में मदद मिलती है। हम आपको इस गेमिंग आर्टिकल में कुछ बेस्ट गन कॉम्बो के बारे में बताने वाले हैं, जिनके उपयोग से आप अपने और अपनी टीम के लिए चिकन डिनर जीत सकेंगे। और पढें: BGMI 4.3 Update: IPL 2026 के लिए CSK और KKR के साथ खास कोलैबोरेशन, इस थीम पर मिलेंगे ये नए आइटम्स

BGMI Best Gun Combos

AKM+M416

AKM गेम की जानी-मानी गन है। इसका इस्तेमाल क्लोज व मिड रेंज की फाइट के लिए किया जा सकता है। इसका डैमेज रेट और एक्योरेसी बहुत हाई है। अगर इसके साथ M416 का इस्तेमाल किया जाए, तो मिनटों में अधिक किल निकाले जा सकते हैं। इस गन कॉम्बो के माध्यम से आप करीब और दूर बैठे दुश्मन को मारकर जीत अपने नाम कर सकते हैं। और पढें: BGMI की इन बेस्ट सेटिंग और स्ट्रैटेजी से अपना गेमप्ले बनाए बेहतर

Scar-L+Kar98

Kar98 बोल्ट-एक्शन स्नाइपर राइफल है, जिसका उपयोग करके लॉन्ग रेंज की फाइट जीती जा सकती है। वहीं, Scar-L के जरिए आप क्लोज और मिड की लड़ाई में दुश्मन को आसानी से ढेर कर सकते हैं। इन दोनों के इस्तेमाल से मैच में जीत दर्ज की जा सकती है।

M416+Uzi

यह गन कॉम्बिनेशन अग्रेसिव गेमप्ले वाले खिलाड़ियों के लिए है। दोनों गन की बात की जाए, तो दोनों से शॉर्ट व मिड रेंज की लड़ाई के लिए बेस्ट हैं। दोनों के साथ स्कोप और AR कम्पनसेटर का इस्तेमाल करके इन्हें और घातक बनाया जा सकता है।

Groza+AWM

इन दोनों गन को केवल एयरड्रॉप से पाया जा सकता है। ग्रोजा से आमने-सामने की लड़ाई जीती जा सकती है, जबकि AWM से लंबी दूरी तक वार किया जा सकता है। यह एक Sniper राइफल है। इन दोनों की एक्यूरेसी बेहतर है। इनका फायर रेट भी अच्छा है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।