BGMI में ग्रेनेड थ्रो करते समय इन बातों का रखें ध्यान, आसानी से नॉक आउट होगा दुश्मन

BGMI में ग्रेनेड से दुश्मन की पूरी टीम को एक बार में बाहर किया जा सकता है, लेकिन ऐसा करना आसान नहीं है। नीचे कुछ टिप्स बताए गए हैं। इन्हें फॉलो करके आप ग्रेनेड फेंकने की कला को सीख सकते हैं।

Published By: ajay verma | Published: Nov 26, 2024, 01:38 PM (IST)

BGMI (Battlegrounds Mobile India) में ग्रेनेड सबसे घातक वेपन है, जिसका इस्तेमाल करके पूरी टीम को एक बार में नॉक आउट किया जा सकता है। इससे जीतने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि, ग्रेनेड को यूज करना जितना सुनने में आसान लगता है, उतना है नहीं। इसका सही उपयोग करने के लिए कड़ा अभ्यास करना पड़ता है। साथ ही, कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है, जिनके बारे में हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। इन्हें याद रखने से आप आसानी से ज्यादा किल निकाल पाएंगे। आइए जानते हैं... और पढें: BGMI 4.3 Update: IPL 2026 के लिए CSK और KKR के साथ खास कोलैबोरेशन, इस थीम पर मिलेंगे ये नए आइटम्स

BGMI Tips to Remember While Throwing Grenades

टाइम

ग्रेनेड थ्रो करते वक्त टाइम का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि ब्लास्ट होने में कुछ सेकेंड का समय लगता है। यदि गेमर ग्रेनेड पहले फेंक देते हैं, तो इससे विरोधी को धमाके से बचने का मौका मिल जाता है। इससे बेहतर है कि ग्रेनेड को अंतिम समय पर थ्रो करें। इससे दुश्मन को संभलने का अवसर नहीं मिलेगा और वह नॉक आउट हो जाएगा। और पढें: BGMI की इन बेस्ट सेटिंग और स्ट्रैटेजी से अपना गेमप्ले बनाए बेहतर

कवर

BGMI में देखा गया है कि ग्रेनेड थ्रो करते समय पोजीशन रिवील हो जाती है। इस कारण प्लेयर खुद नॉक आउट हो जाते हैं। वहीं, कई बार ग्रेनेड गेमर के पास गिर हो जाता है और ब्लास्ट होने की वजह से वह खुद गेम से बाहर हो जाता है। इन स्थितियों से बचने के लिए ग्रेनेड फेंकते वक्त कवर जरूर लें।

पिन साउंड

मल्टीप्लेयर बैटल रॉयल गेम बीजीएमआई में साउंड इफेक्ट का सपोर्ट दिया गया है। इससे पता चल जाता है कि दुश्मन आपके आसपास है। हालांकि, हर बार यह गेमर के काम नहीं आता, क्योंकि ग्रेनेड से पिन निकलने की साउंड भी सुनाई दे जाती है, जिससे विरोधी अलर्ट हो जाता है और बचकर निकल जाता है। इसलिए जब भी ग्रेनेड थ्रो करने जाएं, तो लॉन्चिंग लोकेशन पर पहुंचने से पहले ही ग्रेनेड को एक्टिवेट कर लें।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।