BGMI में आते ही हो जाते हैं नॉक आउट, अपनाएं ये टिप्स, मिलेगी आसान जीत

BGMI (Battlegrounds Mobile India) में ज्यादातर गेमर्स आते ही नॉक आउट हो जाते हैं। यदि आप भी जल्दी बाहर हो जाते हैं, तो परेशान न हो। हमने यहां कुछ टिप्स बताए हैं, जो आपके काम आएंगे।

Published By: ajay verma | Published: Dec 03, 2024, 11:32 AM (IST)

BGMI (Battlegrounds Mobile India) को भारत में सबसे ज्यादा खेला जाता है, क्योंकि इसमें जबरदस्त एक्शन और बैक-टू-बैक मैच खेलने को मिलते हैं। इसके ग्राफिक्स भी बहुत शानदार हैं। इसमें टीम और सोलो खेलने की सुविधा मिलती है। हालांकि, जीत हासिल करने के लिए शुरुआती फाइट्स में सर्वाइव करना बहुत जरूरी है। ज्यादातर खिलाड़ी गेम में लैंड करते ही नॉक आउट हो जाते हैं। इसलिए हम यहां कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको गेम खेलते वक्त रखना है। इससे आपको शुरुआती फाइट जीतने में सहायता मिलेगी। चलिए जानते हैं... और पढें: BGMI में आया सबसे खतरनाक Mode, खिलाड़ी हुए दीवाने!

BGMI Tips to Avoid Early Knock Outs

ड्रॉप लोकेशन

गेम में लैंड करने से पहले सही ड्रॉप लोकेशन चुनना बहुत जरूरी है। हमें गेम में Gatka, Farm, Mylta और Primorsk जैसी लोकेशन का चयन करना चाहिए, जहां बहुत कम गेमर्स हो। इससे आपको बुलेट, गन और हीलिंग आइटम खरीदने का पूरा मौका मिलेगा। इससे आपको जल्दी नॉक आउट होने की संभावना कम हो जाएगी। और पढें: BGMI 4.4 Update रिलीज डेट और टाइम जारी, जानिए पूरी डिटेल्स

भरपूर लूट

बीजीएमआई में दुश्मन पर हमला करने के लिए गन से लेकर फ्रैग ग्रेनेड तक मिलते हैं। इस तरह के फाइटिंग आइटम्स को भरपूर मात्रा में कलेक्ट करना चाहिए। इससे आप फाइट के दौरान विरोधी पर पलटवार करके उसे बाहर कर पाएंगे। और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips

वेपन

बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया की शुरुआती फाइट में नॉक आउट से बचने के लिए सही वेपन का इस्तेमाल करना चाहिए। शुरुआती फाइट जीतने के लिए Assault Rifles, Submachine Guns या फिर शॉटगन का उपयोग करें। इससे विरोधी चंद गन राउंड में गेम से बाहर हो जाएगा।

टीमवर्क

बीजीएमआई में जब भी मैच खेलें, तो टीम के साथ मिलकर रहें और लगातार कम्युनिकेट करते रहें। इससे आपको दुश्मन को ट्रैक करने में आसानी होगी। साथ ही, जल्दी नॉक आउट होने की संभावना भी कम हो जाएगी। इससे आप आसानी से विरोधी को मार गिराकर आगे बढ़ सकेंगे और जीत अपने नाम कर सकेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।