BGMI में नहीं कर पा रहे सर्वाइव, न हो परेशान, फॉलों करें ये टिप्स

BGMI (Battlegrounds Mobile India) में लंबे समय तक बने रहना बहुत कठिन है, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखा जाएं, तो अंत तक सर्वाइव किया जा सकता है।

Published By: ajay verma | Published: Mar 18, 2024, 04:44 PM (IST)

हाइलाइट

  • BGMI लोकप्रिय गेम है
  • इसमें सर्वाइव करना मुश्किल है
  • कुछ बातों का ध्यान रखा जाएं, तो सर्वाइव किया जा सकता है

BGMI (Battlegrounds Mobile India) पर जब से बैन हटा है, तब से यह मोबाइल गेम भारतीय प्लेयर्स के बीच तेजी से पॉपुलर हुआ है। इस गेम के ग्राफिक्स और गेमप्ले बेहद शानदार है। हालांकि, इसमें लंबे समय तक सर्वाइव करना और जीतना काफी मुश्किल है। अगर आप भी यह गेम खेलते हैं, सर्वाइव नहीं कर पा रहे हैं, तो यह खबर आपके काम आएगी। हम आपको यहां कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे आपको जीतने और लंबे समय तक बने रहने में मदद मिलेगी। और पढें: BGMI का शानदार Cricket League इवेंट, जीतने पर मिलेंगे स्पेशल टोकन्स और गन स्किन

BGMI Survival Tips

लैंडिंग स्पॉट

गेम में अच्छी शुरुआत के लिए सही लोकेशन पर लैंड करना बहुत जरूरी है। आप गेम में ऐसी जगह पर लैंड करें, जहां प्लेयर्स की संख्या कम हो। इससे फायदा यह होगा कि आप ज्यादा से ज्यादा मेडिकल किट्स और वेपन कलेक्ट कर पाएंगे, जिससे आपको सर्वाइव करने में मदद मिलेगी। और पढें: BGMI और Free Fire जैसे गेम्स खेलने के लिए ले रहे हैं नया फोन? खरीदने से पहले ये 5 चीजें जरूर करें चेक

सर्किल में रहें

बीजीएमआई में आमतौर पर देखा गया कि ज्यादातर प्लेयर्स वेपन पाने के चक्कर में सर्किल के बाहर रह जाते हैं, जिससे वह गेम से बाहर हो जाते हैं। ऐसी गलती न करें। सर्किल में बने रहने का प्रयास करें। इससे आप विरोधी पर नजर रख सकेंगे और लंबे समय गेम में बने रह पाएंगे। और पढें: BGMI में Sniping के ये सीक्रेट जान लिए तो हर मैच जीत पक्की!

टीम के साथ खेलें

बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया में अपने दोस्तों के साथ खेलें। मुसीबत के समय आपको मदद मिलेगी। गेम में आप बे समय जिन्दा रह पाएंगे और आपका गेमिंग एक्सपीरियंस भी बेहतर होगा। इससे जीत भी सुनिश्चित होगी।

ईयरफोन

गेम खेलते वक्त हेडफोन या फिर ईयरफोन का जरूर इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आप विरोधियों हर हरकत पर नजर रख सकेंगे और स्क्वाड के साथ बेहतर तरीके से कम्युनिकेट कर पाएंगे।

पावरफुल वेपन

बीजीएमआई में सर्वाइव करने के लिए घातक गन्स की जरूरत पड़ती है। गेम में लैंड करने के बाद असॉल्ट, लाइट मशीन गन और शॉटगन्स का इस्तेमाल करें। इससे आप क्लोज और मिड रेंज की फाइट्स जीतकर गेम के अंत तक बने रह सकेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।