BGMI खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, जल्द आ रहा प्रीमियम Phoenixtra X-Suit
BGMI खेलने वालों के लिए खुशखबरी है। गेम में अल्ट्रा प्रीमियम Phoenixtra X-Suit आने वाला है। इससे आपके कैरेक्टर को यूनीक लुक मिलेगा। इसके अलावा, Blood Raven X-Suit को भी लाइव किया जाना है।
Published By: ajay verma | Published: Apr 01, 2026, 02:38 PM (IST)
BGMI अपने शानदार ग्राफिक्स और गेमप्ले की बदौलत आज करोड़ों गेमर्स की पहली पसंद बना हुआ है। इस वजह से गेम मेकर क्राफ्टन (Krafton) प्लेयर्स के इंटरेस्ट को बनाए रखने के लिए समय-समय पर नए अपडेट लाने के साथ नए गेमिंग आइटम जैसे आउटफिट सेट और वेपन स्किन आदि जोड़ता रहता है। इनसे न केवल गेमिंग अनुभव बेहतर होता है बल्कि गेम में अलग पहचान मिलती है।
अगर आप बीजीएमआई प्लेयर हैं, तो खबर आपको खुश करने वाली है, क्योंकि गेम में जल्द Phoenixtra X-Suit जुड़ने वाला है। इस खास सूट का डिजाइन Mythical Phoenix से प्रेरित है। इसके जरिए आप मैच में दमदार एंट्री ले सकेंगे।
Phoenixtra X-Suit
फीनिक्सट्रा एक्स-सूट प्रीमियम आउटफिट है। यह माउंट ग्लाइडर (एक तरह के पंख) के साथ आता है। इसकी मदद से आप ग्लाइड करते हुए मैच में सिनेमैटिक एंट्री लेकर अन्य खिलाड़ियों को चौका सकते हैं। इससे आपके कैरेक्टर का लुक निखर जाएगा और लेजेंडरी फील कराएगा।
SCAR-L भी होगी अपग्रेड
फीनिक्सट्रा एक्स-सूट के साथ वेपन स्किन भी लाई जानी है, जिससे SCAR-L राइफल को अपग्रेड किया जा सकेगा। इससे गन की ताकत बढ़ने के साथ-साथ लॉबी आपके आने पर फायर-थीम अनाउंसमेंट होगी, किल करने पर विरोधी सुलगने वाली ट्रॉफी में बदल जाएंगे और वेपन पर ग्लू इफेक्ट देखने को मिलेगा।
Blood Raven X-Suit की भी होगी एंट्री
बीजीएमआई में फीनिक्सट्रा एक्स-सूट के साथ Blood Raven X-Suit (7-Star Upgrade) को भी लाया जाने वाला है। इसे गेमिंग इंडस्ट्री की सबसे डिटेल्ड स्किन माना जा रहा है। इसके एक्टिवेट होने पर अलग-अलग प्रकार की एनिमेशन और Aura इफेक्ट देखने को मिलेंगे। हालांकि, इसका उपयोग केवल टॉप-टायर के खिलाड़ी कर पाएंगे।
BGMI 4.3
बीजीएमआई ने मार्च 2026 के मध्य में बीजीएमआई 4.3 अपडेट को रिलीज किया था। इस अपडेट के माध्यम से गेम के ग्राफिक्स में सुधार किया गया। Evolving Universe थीम को जोड़ा गया। इसके अलावा, नई स्किन, गेम मोड और नेटवर्क ऑप्टिमाइजेशन टूल को जोड़ा गया है। इससे गेम कम लैग करता है और स्मूथ गेमिंग एक्सपीरियंस मिलता है। इसे गूगल प्ले-स्टोर और एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।